GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर टिहरी में बिगुल-कीर्तिनगर बैठक में विधानसभा घेराव की रणनीति तैयार

gvartanews by gvartanews
February 12, 2026
Reading Time: 1 min read
0


कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर टिहरी गढ़वाल में आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया है। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा,टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में विकासखंड कीर्तिनगर के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,जिसमें आगामी विधानसभा सत्र के दौरान प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजीव उनियाल ने की। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की 1 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.पी.सिंह रावत के नेतृत्व में हुई बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप अब आंदोलन को निर्णायक चरण में ले जाने की तैयारी की जा रही है। उद्देश्य स्पष्ट है पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को राष्ट्रव्यापी जनांदोलन का स्वरूप देना। बैठक में कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष संदीप मैठानी ने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के भविष्य के लिए असुरक्षित है और इससे सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक स्थिरता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों का अधिकार है और इसे बहाल कराने के लिए एकजुट संघर्ष ही एकमात्र विकल्प है। ब्लॉक मंत्री सुरजीत सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र के दौरान प्रस्तावित घेराव कार्यक्रम सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए पूरी ताकत और अनुशासन के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि यह केवल एक प्रदर्शन नहीं,बल्कि अधिकारों की निर्णायक लड़ाई होगी। जिला अध्यक्ष राजीव उनियाल ने अपने संबोधन में सभी विभागों के कर्मचारियों,शिक्षकों और संगठन से जुड़े साथियों से एकजुट होकर आंदोलन को मजबूती देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र की तिथि घोषित होते ही व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाएगा और प्रत्येक ब्लॉक में लगातार बैठकें आयोजित कर रणनीति को धार दी जाएगी।
बैठक में यह भी तय किया गया कि आंदोलन को केवल कर्मचारियों तक सीमित न रखकर इसे जनसरोकार का विषय बनाया जाएगा। देवप्रयाग महासचिव विजय आर्य ने कहा कि मीडिया और सामाजिक मंचों के माध्यम से व्यापक जनसमर्थन जुटाया जाएगा,ताकि विधानसभा घेराव ऐतिहासिक रूप ले सके। ब्लॉक देवप्रयाग वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक मियां ने आंदोलन को निर्णायक बनाने के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष (प्राथमिक) धर्मेंद्र रावत ने शिक्षकों और कर्मचारियों से सामाजिक कार्यक्रमों में भी पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। मातृशक्ति की ओर से बबीता रावत ने महिलाओं से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि परिवार की आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा यह विषय समाज के हर वर्ग का विषय है। बैठक में विभिन्न विभागों के कर्मचारी प्रतिनिधि,मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से गब्बर सिंह चौहान,जगमोहन उमरियाल,निर्मला रोहिणी,विजय रावत,सोहन सिंह रावत,प्रीति कठैत,प्रीति बलोनी, हेमलता उमरियाल,नरेंद्र सलेरा,बीना कठैत,राजेंद्र कैंतुरा,महावीर पालीवाल,केंद्र सिंह,अनिल भट्ट,आदित्य कठैत,अमनदीप,विक्रम भारती,अनुराधा प्रेमी,रमेश बर्थवाल,राकेश बरमाल सहित अनेक कर्मचारी साथी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा और आगामी विधानसभा घेराव कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। टिहरी गढ़वाल से उठी यह आवाज अब प्रदेश स्तर पर बड़े आंदोलन का संकेत दे रही है। आने वाले दिनों में पुरानी पेंशन बहाली का यह मुद्दा राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में और अधिक गर्माता नजर आ सकता है।

RELATED POSTS

श्रीनगर में स्वास्थ्य सुविधाओं का नया अध्याय-स्वीत वार्ड में नगर निगम के प्रथम शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ

एनएचएम के तहत केन्द्र सरकार को भेजी जायेगी एक हजार करोड़ की पीआईपी

जिलाधिकारी ने दी स्वास्थ्य सेवाओं को नयी धार-16 नोडल अस्पताल चिह्नित,एक्सरे,अल्ट्रासाउंड और एंबुलेंस सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

श्रीनगर में स्वास्थ्य सुविधाओं का नया अध्याय-स्वीत वार्ड में नगर निगम के प्रथम शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ

February 12, 2026
उत्तराखण्ड

एनएचएम के तहत केन्द्र सरकार को भेजी जायेगी एक हजार करोड़ की पीआईपी

February 12, 2026
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने दी स्वास्थ्य सेवाओं को नयी धार-16 नोडल अस्पताल चिह्नित,एक्सरे,अल्ट्रासाउंड और एंबुलेंस सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार

February 12, 2026
उत्तराखण्ड

जरूरतमंदों को मिले कंबल और तिरपाल,डीएम ने रेडक्रॉस के सेवा कार्यों को सराहा

February 12, 2026
उत्तराखण्ड

पर्यटन संपत्तियों के सुदृढ़ प्रबंधन पर डीएम सख्त-धारी देवी मंदिर का प्रकाशीकरण फरवरी अंत तक पूर्ण करने के निर्देश

February 12, 2026
उत्तराखण्ड

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज डांगचौरा में विशेषज्ञों द्वारा छात्र छात्राओं को दी गाइडेंस व काउंसलिंग

February 12, 2026
Next Post

विवाह बना पर्यावरण संरक्षण का संकल्प-कलगिडी में वर-वधू को भेंट किया गया समलौण पौध

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज डांगचौरा में विशेषज्ञों द्वारा छात्र छात्राओं को दी गाइडेंस व काउंसलिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores



DEWATOGEL


DEWATOGEL


Recent Posts

  • श्रीनगर में स्वास्थ्य सुविधाओं का नया अध्याय-स्वीत वार्ड में नगर निगम के प्रथम शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ
  • एनएचएम के तहत केन्द्र सरकार को भेजी जायेगी एक हजार करोड़ की पीआईपी
  • जिलाधिकारी ने दी स्वास्थ्य सेवाओं को नयी धार-16 नोडल अस्पताल चिह्नित,एक्सरे,अल्ट्रासाउंड और एंबुलेंस सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!