देहरादून,परम पूज्य महान श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर देहरादून में विगत लगभग एक माह से चल रहे कार्तिक मास की पूर्णिमा के पावन पर्व पर सामूहिक हवन का आयोजन किया गया

 

 

 

 

 

 

दिगंबर दिनेश पुरी जी ने अवगत करवाया कि आज प्रातः भोर में सैकड़ो मातृशक्ति मंदिर में एकत्र हुई जहां मंदिर में विराजमान विग्रहों की पूजा अर्चना केपश्चात मंदिर में बनाए गए तीन हवन कुंडों पर हरि ओम नमो भगवते वासुदेवाय एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक हवन किया गया

इसके पश्चात आरती की गई और सभी ने हवन कुंड की चार-चार परिक्रमा कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया

इस अवसर पर दिगंबर दिनेश पुरी आचार्य भारत भूषण भट्ट आचार्य आशीष उनियाल आचार्य शुभम शर्मा कांता अग्रवाल शालिनी गोयल अमित गोयल आदि के साथ सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही l