नैनीताल। पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय पंकज सक्सेना को ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ का नैनीताल जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है। पंकज सक्सेना पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 25 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, वह HNN न्यूज़ चैनल में भी करीब 15 वर्षों से कार्यरत हैं। अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई है।
जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद पंकज सक्सेना ने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और समाज को सच्चाई से रूबरू कराने में उनकी अहम भूमिका होती है। ऐसे में पत्रकारों के सामने आने वाली समस्याओं, उनके अधिकारों और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से कार्य किए जाने की आवश्यकता है।