कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के द्वारा कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप के बाद कांग्रेस भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई है। आज गुरुवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय लोहाघाट में रेखा आर्य के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा भाजपा सरकार में जिस प्रकार से मुख्यमंत्री से लेकर कैबिनेट मंत्री तक भ्रष्टाचार में शामिल है वह शर्मनाक है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के द्वारा जिस प्रकार से जनता की गाड़ी कमाई को लूटा है वह जग जाहिर हो चुका है। खुद उनके पति के द्वारा उन पर 210 करोड रुपए के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा पूर्व में भी रेखा आर्य के पति के द्वारा महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणियां की गई थी कहां रखा आर्य उनके प्रति गिरधारी लाल के द्वारा मिलकर यह भ्रष्टाचार किया है मुख्यमंत्री को पता होने के बावजूद वह मौन बैठे हुए हैं। कहा भाजपा के मंत्री जनता की गाड़ी कमाई को लूट रहे है कांग्रेस इसका विरोध करते रहेगी तथा 2027 विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए रेखा आर्य को मंत्री पद से हटाने की मांग की।