साइबर अपराधों के प्रति छात्र – छात्राओं को किया जागरूक, ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए महत्वपूर्ण उपाय

 

 

 

🛑 एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना गदरपुर पुलिस द्वारा विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी एवं उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई।

 

*जागरूकता कार्यक्रम में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां*

➡️ बैंकिंग संबंधी जानकारी रखें गोपनीय: छात्र-छात्राओं को किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक खाते से संबंधित जानकारी एवं पासवर्ड साझा न करने के प्रति जागरूक किया गया।

 

*अनजान कॉल और लिंक से रहें सावधान:* अज्ञात नंबरों से आने वाली संदिग्ध कॉल, मैसेज एवं लिंक पर क्लिक न करने तथा सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी, फोटो एवं वीडियो साझा करते समय सतर्कता बरतने की अपील की गई।

 

*सोशल मीडिया का करें सुरक्षित उपयोग:* किसी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करने तथा ऑनलाइन गेमिंग, फर्जी जॉब ऑफर, इनाम एवं लॉटरी के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से सावधान रहने की जानकारी दी गई।

 

*साइबर ठगी होने पर तत्काल करें शिकायत:* साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जानकारी दी गई।

 

*ऊधम सिंह नगर पुलिस की अपील*

➡️ ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा आमजन एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी विद्यार्थियों से साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करने, अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की।

 

*सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनें।*