सितारगंज की सुप्रिया कॉलोनी में भव्य मंदिर निर्माण का शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की सहभागिता

 

 

 

 

सितारगंज। सुप्रिया कॉलोनी में आज उस समय भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जब भव्य मंदिर निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने सहभागिता की। इस अवसर पर कॉलोनी के सम्मानित बुजुर्गों, माताओं-बहनों और युवा साथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि भगवान के मंदिर के शिलान्यास जैसे पवित्र और पुण्य कार्य में शामिल होना उनके लिए केवल एक कार्यक्रम का हिस्सा बनना नहीं, बल्कि परम सौभाग्य, आस्था और श्रद्धा का विषय है। भगवान के इस पावन धाम के निर्माण की शुरुआत में उपस्थित होने का अवसर मिलना उनके लिए अत्यंत गौरव और भावनात्मक खुशी का क्षण है।उन्होंने कहा कि मंदिर केवल ईंट-पत्थरों से बनी एक इमारत नहीं होता, बल्कि यह हमारी आस्था, संस्कारों, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक होता है। मंदिर वह पवित्र स्थान है, जहां मन को शांति मिलती है, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों के बीच प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे की भावना मजबूत होती ह सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सुप्रिया कॉलोनी के लोगों ने मंदिर निर्माण के इस पवित्र कार्य के लिए जो संकल्प लिया है, वह निश्चित रूप से सराहनीय है। इस शुभ अवसर पर कॉलोनी के बुजुर्गों का आशीर्वाद, माताओं-बहनों की श्रद्धा और युवाओं का उत्साह देखकर मन को बेहद प्रसन्नता हुई।उन्होंने आगे कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है क्षेत्र की जनता जब किसी धार्मिक,सामाजिक या विकास से जुड़े कार्य में उन्हें आमंत्रित करती है, तो वह इसे अपना सौभाग्य और अपना परिवार समझकर स्वीकार करते हैं।मंदिर निर्माण के इस पावन संकल्प के लिए उन्होंने सुप्रिया कॉलोनी के समस्त परिवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही कामना की कि भगवान का यह भव्य मंदिर जल्द बनकर तैयार हो और आने वाले समय में श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास तथा सामाजिक एकता का प्रमुख केंद्र बने।अंत में यही कहा जा सकता है कि मंदिर का शिलान्यास केवल एक निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़े एक नए अध्याय का शुभारंभ है। सुप्रिया कॉलोनी में शुरू हुआ यह पावन कार्य क्षेत्रवासियों के लिए निश्चित रूप से खुशी और गौरव का विषय है।