SSP अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख—वाहन चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद*

*

 

➡️*कोतवाली सितारगंज पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 02 शातिर वाहन चोर दबोचे*

 

🔹 दिनांक 05.10.2026 को समय करीब 13:30 बजे से 14:40 बजे के मध्य वादी सत्यजीत मंडल पुत्र अजीत मंडल, निवासी निर्मलनगर, अपनी पत्नी को रूटीन चेकअप हेतु सक्सेना नर्सिंग होम, सितारगंज लेकर आए थे। वादी द्वारा अपनी मोटरसाइकिल संख्या UK06AH2843 को नर्सिंग होम के सामने खड़ा किया गया था। वापस आने पर मोटरसाइकिल मौके पर नहीं मिली।

 

🔹 दिनांक 30.09.2026 को समय करीब 12:12 बजे वादी मनोज कुमार पुत्र नारायण, निवासी वार्ड नं0-06, अपनी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP26X4051 से यूको बैंक शाखा सितारगंज अपने खाते का चेक कराने गए थे। मोटरसाइकिल बैंक के बाहर खड़ी कर अंदर गए और वापस आने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली।

 

🔹 दिनांक 03.10.2026 को समय करीब 11:44 बजे वादी अनिकेत पुत्र रमेश कुमार, निवासी बगनेरा, थाना अमरिया, जिला पीलीभीत, अपनी काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UK06AQ2307 से श्रीराम इलेक्ट्रॉनिक्स, चौधरी मार्केट, सितारगंज के पास गए थे। मोटरसाइकिल दुकान के बाहर खड़ी कर अंदर गए और वापस आने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली।

 

🔹 उपरोक्त घटनाओं के संबंध में वादीगण की तहरीर के आधार पर थाना सितारगंज पर मु0 FIR नं0 487/2026, 488/2026 एवं 489/2026, धारा 303(2) BNS, बनाम अज्ञात, पंजीकृत किए गए।

 

🔹 उक्त सिलसिलेवार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय गणपति द्वारा घटनाओं के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सितारगंज द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया।

 

🔹 थाना सितारगंज क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर मामूर किए गए थे। इसी क्रम में दिनांक 06.10.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सूरखी नदी पुल की ओर घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

 

🔹 गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही पर मु0 FIR नं0 487/2026 में चोरी गई मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस संख्या UK06AH2843 बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा सितारगंज, बरा एवं किच्छा क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करने तथा चोरी की मोटरसाइकिलों को सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखने एवं बाद में कम कीमत पर बेचने की बात बताई गई।

 

🔹 अभियुक्तों की निशानदेही पर वन शक्ति मंदिर के पास सुनसान स्थान पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 06 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। बरामद मोटरसाइकिलों के चेचिस नम्बर एवं ई-चालान एप के माध्यम से सत्यापन किया गया, जिसमें 02 मोटरसाइकिलें थाना सितारगंज के मु0 FIR नं0 488/2026 एवं 489/2026 धारा 303(2) BNS से संबंधित पाई गईं। शेष 04 मोटरसाइकिलों के संबंध में संबंधित थानों से जानकारी की जा रही है।

 

🔹 पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सितारगंज, बरा एवं किच्छा क्षेत्र में सड़क किनारे, अस्पतालों एवं अन्य स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी कर उन्हें चोरी करते थे। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखते थे तथा बाद में उनकी नम्बर प्लेट आदि हटाकर कम कीमत में बेच देते थे। अभियुक्तों से अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

 

🔹 बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध धारा 303(2)/317(2) BNS के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण—*

1. रोहित ढाली पुत्र समीर ढाली, निवासी निर्मलनगर, शक्तिफार्म, कोतवाली सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 36 वर्ष।( आपराधिक इतिहास – पूर्व से NDPS का 01 अभियोग दर्ज है)

 

 

2. इन्द्रजीत बढ़ई पुत्र सुशील बढ़ई, निवासी ग्राम राजनगर, शक्तिफार्म, कोतवाली सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 25 वर्ष। ( आपराधिक इतिहास- पूर्व से NDPS और वाहन चोरी के 02 अभियोग दर्ज है)

 

*बरामदगी का विवरण—*

1. हीरो स्प्लेंडर प्लस, रजिस्ट्रेशन नं0 UK06AH2843, चेचिस नं0 MBLHA10BFFHF43821 — मु0 FIR नं0 487/2026 से संबंधित।

 

2. हीरो स्प्लेंडर प्लस, रजिस्ट्रेशन नं0 UK06AQ2307, चेचिस नं0 MBLHAR083HHL25734 — मु0 FIR नं0 489/2026 से संबंधित।

 

3. हीरो स्प्लेंडर प्लस, रजिस्ट्रेशन नं0 UP26X4051, चेचिस नं0 MBLHA10CGGHK25794 — मु0 FIR नं0 488/2026 से संबंधित।

 

4. प्लेटिना मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन नं0 UK06P3161, चेचिस नं0 MD2DDJKZZSPM11095।

 

5. स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन नं0 UK06AY0972, चेचिस नं0 MBLHAW098KHJ71715।

 

6. स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन नं0 UK06M4830, चेचिस नं0 MBLHA10EJ9HG15957।

 

7. स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन नं0 UP25CM6276, चेचिस नं0 MBLHAR073JHM95637।

 

*पुलिस टीम—*

👮🏻‍♂️ श्री सुंदरम शर्मा, प्रभारी निरीक्षक,

👮🏻‍♂️ श्री जावेद मलिक, वरिष्ठ उपनिरीक्षक,

👮🏻‍♂️ श्री जगदीश चन्द्र तिवारी, उपनिरीक्षक

👮🏻‍♂️ श्री जगत शाही, उपनिरीक्षक

👮🏻‍♂️ श्री प्रेम सिंह, उपनिरीक्षक

👮🏻‍♂️ हे0का0 नवनीत कुमार

👮🏻‍♂️ हे0का0 कुन्दन सिंह

👮🏻‍♂️ हे0का0 जगदीश कोठियाल

👮🏻‍♂️हे0का0 मनोज ग्वाल

👮🏻‍♂️ का0 कृष्ण चंद्र