रुद्रपुर। श्री महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल युवा संगठन, रुद्रपुर की ओर से सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सेवा सप्ताह के तहत 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रमों की शुरुआत 7 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन अस्पताल में फल वितरण के साथ होगी। 8 अक्टूबर को श्री अग्रवाल भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। 9 अक्टूबर को श्री दुग्धिया बाबा कन्या छात्रावास में चाय वितरण कार्यक्रम होगा। 10 अक्टूबर को जैन ग्लोबल स्कूल में विभिन्न शहरों की अग्रवाल समाज की टीमों के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 12 अक्टूबर को शारदा इंडस्ट्रीज, रुद्रपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन सेवा, समाज कल्याण, समानता और सहयोग की प्रेरणा देता है। इसी संदेश को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा सप्ताह के माध्यम से विविध सेवा कार्य किए जा रहे हैं।
सेवा सप्ताह को सफल बनाने में संगठन के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, महामंत्री दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष आयुष गर्ग, मीडिया संयोजक मनीष मित्तल एडवोकेट, विनय बंसल, अंशुल गोयल, वैभव मित्तल, नितिन अग्रवाल, अगम अग्रवाल, अर्जुन अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, शिवांश अग्रवाल सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
अग्रवाल युवा संगठन, रुद्रपुर ने समाज के सभी सम्मानित बंधुओं एवं युवाओं से सेवा सप्ताह के विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है।