*
*➡️ साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत केलाखेड़ा पुलिस ने बाजार बेरिया में चलाया जनजागरूकता अभियान।*
*➡️ आमजन को डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया से होने वाले साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में किया जागरूक।*
*➡️ साइबर अपराध से बचने का मूल मंत्र “सावधानी, सतर्कता और सुरक्षा” तथा “रुको, सोचो, जांचो और रिपोर्ट करो” बताया।*
*➡️ Strong Password, सुरक्षित सोशल मीडिया उपयोग एवं साइबर अपराध होने पर तत्काल रिपोर्ट करने के संबंध में दी महत्वपूर्ण जानकारी।*
*➡️ साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 एवं आपातकालीन स्थिति में 112 पर सूचना देने के लिए किया जागरूक।*
*➡️ पुलिस टीम द्वारा आमजन को साइबर सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाते हुए, साइबर जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई।*
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा
वर्तमान में प्रचलित साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराधों से बचाव हेतु लगातार जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना केलाखेड़ा पुलिस टीम द्वारा बाजार बेरिया में साइबर सुरक्षा विषय पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आमजन को विशेष रूप से डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराध, मजबूत पासवर्ड तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई।
पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराध से बचाव हेतु “सावधानी, सतर्कता और सुरक्षा” तथा “रुको, सोचो, जांचो और रिपोर्ट करो” का मूल मंत्र अपनाने की अपील की गई। साथ ही साइबर अपराध से संबंधित प्रचलित कानूनी प्रावधानों एवं साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान उपस्थित आमजन को साइबर सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई तथा साइबर अपराध के प्रति जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई।