मसूरी में अंत्योदय के विचारों को याद कर दीनदयाल जयंती पर श्रद्धासुमनअंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का लिया संकल्प में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शुक्रवार को मसूरी स्थित पंडित दीनदयाल पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को याद करते हुए श्पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें के नारे लगाए। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान और अंत्योदय का विचार सामने रखा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और वंचित वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना ही उनके विचारों को वास्तविक रूप से आगे बढ़ाना है। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद की अवधारणा को आगे बढ़ाया और उनका जीवन सादगी, राष्ट्रसेवा तथा समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को उनके विचारों और जीवन से परिचित कराना जरूरी है।पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ था। भारत सरकार के आधिकारिक विवरणों में उन्हें अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, लेखक और पत्रकार के रूप में वर्णित किया गया है तथा एकात्म मानववाद और अंत्योदय को उनके प्रमुख विचारों में शामिल किया गया है। इस अवसर पर मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, कुषाल राणा, अनिता धनाई, अमित भट्ट, अनिल गोयल, रणबीर कंडारी, सुनील रतूडी, विजय विंदवाल, सहित कई लोग मौजूद थे।