GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

छात्र संघ चुनावों में मिलेगा छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व–डाॅ.धन सिंह रावत

gvartanews by gvartanews
September 13, 2026
Reading Time: 1 min read
0
छात्र संघ चुनावों में मिलेगा छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व–डाॅ.धन सिंह रावत

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। सूबे के राजकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय परिसरों में होने वाले छात्र संघ चुनावों में अब छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व मिलेगा। इसके लिये राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को छात्र संघ एवं छात्र परिषदों में प्रतिनिधित्व के ढांचे में संशोधन करने को कहा गया है। वर्तमान में राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में 65 फीसदी से अधिक छात्राओं की संख्या है,ऐसे में छात्र संघ व छात्र परिसदों में छात्राओं को प्रतिनिधित्व दिया जाना आवश्यक है जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल है। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर वर्चुअल माध्यम से उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने राज्य विश्वविद्यालय परिसरों व महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनावों में छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व दिये जाने के निर्णय के क्रियान्वयन में हो रही लेटलतीफी पर विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को छात्र परिषद व छात्र संघों में छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिये तीन दिन के भीतर शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को छात्र परिषद व छात्र संघों में प्रतिनिधित्व के मौजूदा ढांचे में संशोधन कर छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व के साथ छात्र संघ चुनावों की तिथियां भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत शीघ्र घोषित करने को कहा। डाॅ.रावत ने कहा कि वर्तमान में राज्य विश्वविद्यालय परिसरों व महाविद्यालयों में 65 फीसदी से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं। ऐसे में छात्र संघ व छात्र परिषदों में भी उनकी पर्याप्त भागीदारी सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व मिलने से उनकी समस्याओं और सुझावों को छात्र संघ व छात्र परिषद के मंच पर प्रभावी ढंग रखने का अवसर मिलेगा। छात्र मंचों पर छात्राओं की मजबूत भागीदारी से न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में महिला नेतृत्व को भी बढ़ावा मिलेगा। वर्चुअल बैठक में कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो.सुरेखा डंगवाल,कुलपति सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय प्रो.एस.एस.बिष्ट,कुलपति मुक्त विश्वविद्यालया एवं प्रभारी कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रो.नवीन चन्द्र लोहनी,कुलपति संस्कृत विश्वविद्यालय प्रो.रमाकांत पाण्डेय,कुलपति श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय प्रो.अम्बरीश महाजन,अपर सचिव उच्च शिक्षा मनुज गोयल,संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो.ए.एस.उनियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। उच्च शिक्षा विभाग की वर्चुअल बैठक में डॉ.रावत ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सेवा संकल्प अभियान से युवाओं को जोड़ने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सभी राजकीय एवं निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जायेगा,जिनमें प्रदेश के राज्यपाल,मुख्यमंत्री,कैबिनेट मंत्री,विधायकगण प्रतिभाग करेंगे। डाॅ.रावत ने कहा कि 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत शिक्षण संस्थानों में विकसित भारत के संकल्प पर भाषण,चित्रकला व निबन्ध प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी,इसके अलावा युवा संवाद कार्यक्रम में एनसीसी,एनएसएस,रोवर रेंजर्स,मेधावी छात्रों के द्वारा सेवा कार्यों की प्रेरक कहानियां साझा करेंगे। सेवा ही संकल्प,वृक्षारोपण,स्वच्छता सहित विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जायेंगी। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। इसके लिये डाॅ.रावत ने विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिये।

RELATED POSTS

सितारगंज क्षेत्र में राह चलती महिला से मोबाइल झपटने वाला शातिर गिरफ्तार

सितारगंज क्षेत्र में राह चलती महिला से मोबाइल झपटने वाला शातिर गिरफ्तार

देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

सितारगंज क्षेत्र में राह चलती महिला से मोबाइल झपटने वाला शातिर गिरफ्तार
उत्तराखण्ड

सितारगंज क्षेत्र में राह चलती महिला से मोबाइल झपटने वाला शातिर गिरफ्तार

September 14, 2026
सितारगंज क्षेत्र में राह चलती महिला से मोबाइल झपटने वाला शातिर गिरफ्तार
उत्तराखण्ड

सितारगंज क्षेत्र में राह चलती महिला से मोबाइल झपटने वाला शातिर गिरफ्तार

September 14, 2026
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
उत्तराखण्ड

देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

September 14, 2026
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
उत्तराखण्ड

देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

September 14, 2026
देवप्रयाग में विकास की नई राह खुली-1.81 करोड़ की लागत से बनेगा 4.50 किमी चौरिखाल-सिरवाड़ी-काण्डा मोटर मार्ग
उत्तराखण्ड

देवप्रयाग में विकास की नई राह खुली-1.81 करोड़ की लागत से बनेगा 4.50 किमी चौरिखाल-सिरवाड़ी-काण्डा मोटर मार्ग

September 13, 2026
ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक का निर्वाचन सम्पन्नआज ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक लि. रुद्रपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती ममता मेहरोत्रा एवम् उपाध्यक्ष पद पर श्री नरेन्द्र सिंह के द्वारा ही नामांकन किए जाने के कारण उक्त पदों पर दोनों प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी श्री विद्या सिंह सोमनाल ने निर्वाचित घोषित किया। बैंक की ओर से अन्य सहकारी संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों में उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक, हल्द्वानी के लिए बैंक प्रतिनिधि के रूप श्री प्रकाश चन्द्र आर्य, श्रीमती गीता रावत, श्रीमती जीवंती बोरा, श्री दयानंद तिवारी एवम् प्रादेशिक को ऑपरेटिव यूनियन देहरादून के लिए बैंक प्रतिनिधि के रूप श्रीमती किरण मेहता एवम् श्रीमती वनदीप कौर को निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर बैंक के सचिव महाप्रबंधक श्री संदीप कुमार के द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती ममता महरोत्रा को विधिवत कार्य भार ग्रहण कराया गया। बैंक अध्यक्षा ने अपने संक्षिप्त संबोधन में बैंक को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए भरसक प्रयास करने पर जोर दिया। इस अवसर पर बैंक के नव निर्वाचित संचालक श्री रमेश सिंह, श्रीमती ज्योति सिंह, जावित्री देवी, दीपिका चौधरी, श्री नरेन्द्र सिंह, श्रीमती वनदीप कौर, किरन मेहता, गीता रावत, श्री पंकज सिंह, दयानन्द तिवारी के साथ साथ श्री राम कृष्ण महरोत्रा, श्री दान सिंह रावत, तराई विकास संघ के अध्यक्ष श्री गोपाल बोरा श्री मेजर सिंह, बैंक उपमहाप्रबंधक, एवम् अन्य अधिकारी कर्मचारी एवम् सहकारी संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

September 11, 2026
Next Post
देवप्रयाग में विकास की नई राह खुली-1.81 करोड़ की लागत से बनेगा 4.50 किमी चौरिखाल-सिरवाड़ी-काण्डा मोटर मार्ग

देवप्रयाग में विकास की नई राह खुली-1.81 करोड़ की लागत से बनेगा 4.50 किमी चौरिखाल-सिरवाड़ी-काण्डा मोटर मार्ग

किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी

किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found

nginx

Recent Posts

  • सितारगंज क्षेत्र में राह चलती महिला से मोबाइल झपटने वाला शातिर गिरफ्तार
  • सितारगंज क्षेत्र में राह चलती महिला से मोबाइल झपटने वाला शातिर गिरफ्तार
  • देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!