GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में खेलों को मिलेगी नई उड़ान

gvartanews by gvartanews
August 8, 2026
Reading Time: 1 min read
0
एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में खेलों को मिलेगी नई उड़ान

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियों को अधिक प्रभावी,पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विश्वविद्यालय खेल परिषद की 15 वीं वार्षिक आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने की। बैठक में कुलसचिव,वित्त अधिकारी,अधिष्ठाता छात्र कल्याण,विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों एवं संबद्ध महाविद्यालयों से आए खेल सचिवों तथा अन्य पदाधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक का आयोजन ऑनलाइन एवं प्रत्यक्ष (संयुक्त) माध्यम से किया गया,जिसमें विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियों के विस्तार,खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 की खेल कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय में खेलकूद से संबंधित सभी व्यवस्थाओं,प्रतियोगिताओं के आयोजन,खिलाड़ियों के चयन,प्रशिक्षण एवं समन्वय की संपूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय खेल परिषद के पास होगी। परिषद खेल गतिविधियों के संचालन को अधिक व्यवस्थित,पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में कार्य करेगी। बैठक में पिछले चार वर्षों के खेल प्रदर्शन की समीक्षा के बाद यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में इस वर्ष केवल उन्हीं टीमों को प्रतिभागिता का अवसर दिया जाएगा,जिन्होंने अपने-अपने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस निर्णय का उद्देश्य विश्वविद्यालय की खेल उपलब्धियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। खिलाड़ियों के चयन को निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए भी नई व्यवस्था लागू की जाएगी। कुछ खेलों के लिए अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जबकि अन्य खेलों में खिलाड़ियों का चयन चयन परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा। इससे प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का समान अवसर मिलेगा। बैठक में विश्वविद्यालय एवं उसके सभी परिसरों में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। खेल मैदानों,अभ्यास स्थलों तथा आवश्यक खेल सुविधाओं का आधुनिकीकरण किया जाएगा,ताकि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के अनुरूप प्रशिक्षण वातावरण उपलब्ध हो सके। खिलाड़ियों के हित में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दैनिक भत्ता तथा यात्रा व्यय में वृद्धि को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इससे प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों एवं टीम अधिकारियों को आर्थिक राहत मिलेगी और वे बेहतर मनोबल के साथ प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं,बल्कि व्यक्तित्व विकास,अनुशासन,नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सशक्त आधार हैं। उन्होंने सभी खेल अधिकारियों से खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने तथा विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट पहचान दिलाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में लिए गए निर्णयों से स्पष्ट है कि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय आने वाले समय में खेलों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने की दिशा में गंभीरता से आगे बढ़ रहा है। नई खेल नीति,बेहतर चयन प्रक्रिया,उन्नत सुविधाएं और खिलाड़ियों को बढ़ाया गया प्रोत्साहन विश्वविद्यालय की खेल संस्कृति को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

RELATED POSTS

देवभूमि की देव जागर परंपरा पर संकट के बादल-उपेक्षित लोक कलाकारों के साथ कहीं मौन न हो जाए देव संस्कृति की दिव्य ध्वनि

डॉ.सीएमएस.रावत ने संभाली श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की कमान-उत्तराखंड का मॉडल मेडिकल कॉलेज बनाने का लिया संकल्प

प्रेस नोटविशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

देवभूमि की देव जागर परंपरा पर संकट के बादल-उपेक्षित लोक कलाकारों के साथ कहीं मौन न हो जाए देव संस्कृति की दिव्य ध्वनि
उत्तराखण्ड

देवभूमि की देव जागर परंपरा पर संकट के बादल-उपेक्षित लोक कलाकारों के साथ कहीं मौन न हो जाए देव संस्कृति की दिव्य ध्वनि

August 8, 2026
डॉ.सीएमएस.रावत ने संभाली श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की कमान-उत्तराखंड का मॉडल मेडिकल कॉलेज बनाने का लिया संकल्प
उत्तराखण्ड

डॉ.सीएमएस.रावत ने संभाली श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की कमान-उत्तराखंड का मॉडल मेडिकल कॉलेज बनाने का लिया संकल्प

August 8, 2026
प्रेस नोटविशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा
उत्तराखण्ड

प्रेस नोटविशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा

August 8, 2026
नानकमत्ता में युवक से मारपीट, लूटपाट व कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता में युवक से मारपीट, लूटपाट व कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो आरोपी गिरफ्तार

August 6, 2026
मानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
उत्तराखण्ड

मानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते

August 5, 2026
जनता की चौखट पर पहुंचा प्रशासन-जिलाधिकारी की सख्ती से शिकायतों का त्वरित समाधान
उत्तराखण्ड

जनता की चौखट पर पहुंचा प्रशासन-जिलाधिकारी की सख्ती से शिकायतों का त्वरित समाधान

August 4, 2026
Next Post
देवभूमि की देव जागर परंपरा पर संकट के बादल-उपेक्षित लोक कलाकारों के साथ कहीं मौन न हो जाए देव संस्कृति की दिव्य ध्वनि

देवभूमि की देव जागर परंपरा पर संकट के बादल-उपेक्षित लोक कलाकारों के साथ कहीं मौन न हो जाए देव संस्कृति की दिव्य ध्वनि

स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा आर्थिक संबल-11 से 27 अगस्त तक लगेंगे विशेष बैंक ऋण शिविर

स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा आर्थिक संबल-11 से 27 अगस्त तक लगेंगे विशेष बैंक ऋण शिविर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found

nginx

Recent Posts

  • अगस्त क्रांति दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला बोले—‘भारत छोड़ो आंदोलन ने रखी आजादी की मजबूत नींव’
  • वंदे मातरम् के 150 वर्ष-राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम की गाथा पर एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता
  • बेस अस्पताल श्रीनगर में व्यवस्थाओं के कायाकल्प की कवायद तेज-प्राचार्य डॉ.सीएमएस रावत ने ओपीडी से वार्डों तक किया गहन निरीक्षण

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!