GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

वर्दी से विदाई,प्रकृति से नई जिम्मेदारी-सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी ने समलौण पौध रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश

gvartanews by gvartanews
August 3, 2026
Reading Time: 1 min read
0
वर्दी से विदाई,प्रकृति से नई जिम्मेदारी-सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी ने समलौण पौध रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय संस्कृति में प्रत्येक शुभ अवसर को प्रकृति से जोड़ने की परंपरा सदियों पुरानी रही है। इसी परंपरा को जीवंत करते हुए जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड कल्जीखाल की पट्टी पटवालस्यूं के ग्राम टुंडेड निवासी लेफ्टिनेंट कैप्टन धर्मेंद्र सिंह रावत ने सेना से सेवानिवृत्ति के अवसर को केवल व्यक्तिगत उपलब्धि तक सीमित न रखते हुए उसे पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से जोड़ दिया। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी चंपा देवी,पूर्व सैनिक पिता भोपाल सिंह रावत,सैनिक पुत्र तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के आंगन में आम एवं संतरे के समलौण पौधे रोपकर जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव को यादगार बना दिया। समलौण आंदोलन के अंतर्गत आयोजित इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि जीवन के प्रत्येक शुभ अवसर पर चाहे जन्म हो,विवाह,सेवानिवृत्ति अथवा अन्य पारिवारिक समारोह को वृक्षारोपण से जोड़कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई जा सकती है। पौधों के संरक्षण का संकल्प धर्मपत्नी चंपा देवी ने लिया,जिससे यह संदेश भी गया कि पौधारोपण तभी सार्थक है जब उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी पूरी निष्ठा से निभाई जाए। कार्यक्रम का संचालन समलौण आंदोलन की राज्य संयोजिका सावित्री देवी ममगांई तथा जिला संयोजक पवन पटवाल ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति एक-दूसरे की पूरक हैं। यदि हर परिवार अपने जीवन के प्रत्येक शुभ अवसर पर एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे,तो आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सैनिक दिगम्बर सिंह नेगी,सज्जन सिंह नेगी ग्राम मासों तथा जोगिंद्र सिंह ने समलौण संस्था की इस अभिनव पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते,बल्कि जल,जंगल और जमीन के संरक्षण का आधार भी हैं। सभी ने लोगों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा विशेष रूप से वर्षा ऋतु में लगाए गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने जंगलों को आग से बचाने और प्राकृतिक संपदा के संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील भी की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रणवीर बिष्ट,सरपंच घनश्याम थपलियाल,पूर्व प्रधान रमेश सिंह थपलियाल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि समलौण आंदोलन केवल पौधे लगाने का अभियान नहीं,बल्कि प्रकृति,संस्कृति और समाज को जोड़ने वाला जनआंदोलन बन चुका है,जो उत्तराखंड की भावी पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

RELATED POSTS

अष्टावक्र महादेव धाम में गूंजा स्वच्छता,सेवा और शिवभक्ति का संदेश-भागीरथी कला संगम ने चलाया प्रेरक अभियान

श्रीनगर में बहेगी भक्ति,रामकथा और गौसेवा की त्रिवेणी-गोपाल मणी महाराज के श्रीमुख से गूंजेगी धेनु मानस की अमृतधारा

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

अष्टावक्र महादेव धाम में गूंजा स्वच्छता,सेवा और शिवभक्ति का संदेश-भागीरथी कला संगम ने चलाया प्रेरक अभियान
उत्तराखण्ड

अष्टावक्र महादेव धाम में गूंजा स्वच्छता,सेवा और शिवभक्ति का संदेश-भागीरथी कला संगम ने चलाया प्रेरक अभियान

August 3, 2026
अष्टावक्र महादेव धाम में गूंजा स्वच्छता,सेवा और शिवभक्ति का संदेश-भागीरथी कला संगम ने चलाया प्रेरक अभियान
उत्तराखण्ड

अष्टावक्र महादेव धाम में गूंजा स्वच्छता,सेवा और शिवभक्ति का संदेश-भागीरथी कला संगम ने चलाया प्रेरक अभियान

August 3, 2026
श्रीनगर में बहेगी भक्ति,रामकथा और गौसेवा की त्रिवेणी-गोपाल मणी महाराज के श्रीमुख से गूंजेगी धेनु मानस की अमृतधारा
उत्तराखण्ड

श्रीनगर में बहेगी भक्ति,रामकथा और गौसेवा की त्रिवेणी-गोपाल मणी महाराज के श्रीमुख से गूंजेगी धेनु मानस की अमृतधारा

August 3, 2026
आस्था के धाम को मिलेगा नया वैभव-महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्यीकरण को शासन की मंजूरी,धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की असली ताकत-गढ़वाल विश्वविद्यालय में जागरूकता अभियान से गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश

उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाली दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर की छात्रा हर्षा अरिप्रसाथ को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कार्यालय में किया सम्मानितरुद्रपुर/ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड की शिक्षा जगत के लिए शनिवार का दिन गौरवपूर्ण रहा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा–2026 में 500 में से 500 अंक (100 प्रतिशत) प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर की मेधावी छात्रा हर्षा अरिप्रसाथ को उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी नेअपने कैम्प कार्यालय में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने हर्षा को स्मृति-चिह्न प्रदान कर उसकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर्षा अरिप्रसाथ की यह सफलता केवल एक छात्रा की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के साथ-साथ जनपद ऊधम सिंह नगर के लिए भी गर्व, प्रेरणा और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ संकल्प से प्राप्त यह सफलता प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हर्षा को मिला यह सम्मान देखकर अन्य विद्यार्थी भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे तथा भविष्य में उत्तराखंड और भारत का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।मुख्यमंत्री श्री धामी ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर, वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर, प्रधानाचार्य श्री चेतन चौहान, समस्त शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय भविष्य में भी ऐसे ही प्रतिभाशाली, संस्कारित एवं जिम्मेदार नागरिक तैयार करता रहेगा, जो उत्तराखंड और देश का नाम विश्वभर में गौरवान्वित करेंगे।विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की प्रतिभाओं को सम्मानित करने की उनकी यह प्रेरणादायी पहल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि हर्षा अरिप्रसाथ की यह उपलब्धि विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा, समर्पित शिक्षकों, अभिभावकों के विश्वास तथा छात्रा की अथक मेहनत का परिणाम है। मुख्यमंत्री कार्यालय में मिला यह सम्मान न केवल हर्षा के लिए, बल्कि दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर और पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है।उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी को ज्ञान, संस्कार, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण एक आदर्श नागरिक बनाना है। विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, खेल, कला, विज्ञान, तकनीक, व्यक्तित्व विकास एवं नैतिक शिक्षा पर समान रूप से विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हर्षा की यह उपलब्धि प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।उल्लेखनीय है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर की छात्रा हर्षा अरिप्रसाथ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा–2026 में 500 में से 500 अंक (100 प्रतिशत) प्राप्त कर न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जनपद ऊधम सिंह नगर एवं उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय में मिला यह सम्मान उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि को और अधिक गौरवशाली बनाता है तथा प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत सिद्ध होगा।

August 2, 2026
Next Post
श्रीनगर में बहेगी भक्ति,रामकथा और गौसेवा की त्रिवेणी-गोपाल मणी महाराज के श्रीमुख से गूंजेगी धेनु मानस की अमृतधारा

श्रीनगर में बहेगी भक्ति,रामकथा और गौसेवा की त्रिवेणी-गोपाल मणी महाराज के श्रीमुख से गूंजेगी धेनु मानस की अमृतधारा

नशा मुक्त भारत का गूंजा राष्ट्रीय संकल्प-गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री का संदेश बना युवा जागरण का आह्वान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found

nginx

Recent Posts

  • अष्टावक्र महादेव धाम में गूंजा स्वच्छता,सेवा और शिवभक्ति का संदेश-भागीरथी कला संगम ने चलाया प्रेरक अभियान

  • नशा मुक्त भारत का गूंजा राष्ट्रीय संकल्प-गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री का संदेश बना युवा जागरण का आह्वान

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!