GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री की घोषणा को धरातल पर उतरने की कवायद शुरू

gvartanews by gvartanews
May 7, 2026
Reading Time: 1 min read
0
  • महापौर ने प्रशासनिक अमले के साथ खेड़ा में अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि का किया स्थलीय निरीक्षण
  • पर्यावरण मित्रों की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी और इंटर कालेज का बनाया ब्लू प्रिंट

रूद्रपुर। शहर के खेड़ा क्षेत्र में प्रशासन के कड़े तेवरों के बाद अतिक्रमण मुक्त कराई गई आठ एकड़ बेशकीमती भूमि अब जनसेवा और सामाजिक उत्थान की नई इबारत लिखने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को मूर्त रूप देने के लिए महापौर विकास शर्मा ने गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इस भूमि का व्यापक सर्वे और स्थलीय निरीक्षण किया। नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुँचकर भविष्य की विकास योजनाओं का खाका खींचा, जिसमें पर्यावरण मित्रों के लिए निःशुल्क आवास और एक इंटर कॉलेज का निर्माण मुख्य रूप से प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भूमि का वर्गीकरण करते हुए विभिन्न परियोजनाओं के लिए स्थानों का चिन्हीकरण भी किया ।

RELATED POSTS

स्थान। नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।

उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहन

निहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया, बाढ़ से राहत के लिए बनेगा डायवर्जन प्लान।

विदित हो कि खेड़ा में ईदगाह की आड़ में दशकों से कब्जाई गई इस आठ एकड़ सरकारी भूमि को प्रशासन ने बड़े अभियान के तहत अतिक्रमण मुक्त कराया था। अब इस भूमि का सदुपयोग जनहित में करने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ने महापौर विकास शर्मा की मांग पर इस भूमि के एक बड़े हिस्से पर उन पर्यावरण मित्रों को घर देने का वादा किया था, जो दिन-रात शहर की सफाई में जुटे रहते हैं। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए महापौर विकास शर्मा के साथ अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय और नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डेय ने मौके पर एक-एक बिंदु पर बारीकी से चर्चा की। आवासीय परिसर और शैक्षणिक संस्थान के निर्माण के बाद जो भूमि शेष बचेगी, उसका उपयोग भी जनहित की किसी अन्य बड़ी परियोजना के लिए करने का निर्णय लिया गया है।

निरीक्षण के दौरान महापौर विकास शर्मा ने कहा कि यह केवल एक भूमि का टुकड़ा नहीं, बल्कि शहर के उन कर्मठ पर्यावरण मित्रों के सपनों के सच होने की जमीन है जिनके पास अपना घर नहीं है। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर नगर निगम उत्तराखंड का ऐसा पहला नगर निगम बनने जा रहा है, जो अपने पर्यावरण मित्रों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के लिए स्वयं आवास बनाकर देगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार जो कहती है, उसे धरातल पर उतारकर दिखाती है। इस पूरी योजना का विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है और जल्द ही मुख्यमंत्री स्वयं इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास करने रूद्रपुर पहुँचेंगे।

महापौर ने बताया कि शिक्षा के प्रसार के लिए यहाँ एक इंटर कॉलेज भी स्थापित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि शहर में अब सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। नगर निगम जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए हर अवैध कब्जे को ध्वस्त करेगा और भू-माफियाओं के खिलाफ जेल भेजने तक की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने जनता से भी आह्वान किया कि वे सजग प्रहरी की भूमिका निभाएं और कहीं भी अवैध निर्माण दिखने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने प्रशासनिक सख्ती का संकेत देते हुए कहा कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीनों की सुरक्षा और उनके जनहितकारी उपयोग के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सर्वे का काम पूरा हो चुका है और अब जल्द ही इसका विधिवत प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने भू-माफियाओं को आगाह करते हुए कहा कि बार-बार चेतावनी के बाद भी यदि कोई सरकारी भूमि कब्जाने का दुस्साहस करेगा, तो अब केवल बुलडोजर ही नहीं चलेगा, बल्कि उनके विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। प्रशासन ने विभिन्न एजेंसियों को सक्रिय कर दिया है और शहर के हर कोने पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि भविष्य में कोई भी सरकारी संपत्ति पर आंख उठाने की हिम्मत न कर सके।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

स्थान। नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।

May 30, 2026
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहन

May 30, 2026
उत्तराखण्ड

निहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया, बाढ़ से राहत के लिए बनेगा डायवर्जन प्लान।

May 30, 2026
उत्तराखण्ड

सरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।

May 30, 2026
उत्तराखण्ड

गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएम

May 30, 2026
उत्तराखण्ड

जेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन

May 30, 2026
Next Post

दो किश्तें बकाया होने पर फाइनेंस कंपनी पर वाहन कब्जाने का आरोप, कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शनरुद्रपुर। खेड़ा निवासी युवा व्यापारी इरफान अली ने चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इरफान अली के अनुसार उन्होंने लगभग दो वर्ष पूर्व कंपनी से डिजायर कार फाइनेंस करवाई थी। पिछले दिनों उनके बेटे को स्पाइनल कॉर्ड से संबंधित गंभीर बीमारी होने के कारण उपचार में करीब 15 लाख रुपये खर्च हो गए, जिससे आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई और वाहन की दो किश्तें समय पर जमा नहीं हो सकीं।आरोप है कि 3 मई को चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने हरिद्वार में वाहन को रोककर उसमें सवार यात्रियों को बीच रास्ते उतार दिया तथा गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद जब इरफान अली रुद्रपुर स्थित कंपनी कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता की, तो कंपनी कर्मचारियों द्वारा दूसरी गाड़ी, जिसे कंपनी ने नहीं रोका था, उसकी भी किश्तों का हिसाब जोड़ते हुए अतिरिक्त चार्ज लगाए जाने की बात कही गई।इरफान अली का कहना है कि उन्होंने बकाया दो किश्तें जमा करने की बात कही, लेकिन कंपनी प्रबंधन ने सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया। इसके विरोध में सोमवार को चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने ढोल बजाकर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की।मामले की गंभीरता को देखते हुए आवास विकास चौकी पुलिस एवं एलआईयू की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस प्रशासन द्वारा चोलामंडलम कंपनी के रीजनल मैनेजर शिवराज ब्रिज से फोन पर वार्ता कराई गई, जिसमें बुधवार सुबह मामले के निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इसके बाद धरना-प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया।धरना-प्रदर्शन में मोहन खेड़ा, संजय जुनेजा, सौरभ राज बेहड़, परवेज कुरेशी, उमर अली, मोनिका ढाली, मोहम्मद अशफाक अंसारी, रणजीत सिंह राणा, अनंत बिश्नोई, मारूफ, रेहान, ताहिर, हैरी पन्नू, समप्रीत ग्रोवर, गौरव कुमार, गोविंद सिंह, सरजू सिंह सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

9 करोड़ की मसूरी माल रोड बदहाल, मोती लाल नेहरू मार्ग की सडक में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क’ , पूव ्रपालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने पीडब्लूडी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोपमसूरी,पर्यटन नगरी मसूरी की बदहाल सड़कों को लेकर पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल ने लोक निर्माण विभाग पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने माल रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग की खराब हालत को लेकर विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।पत्रकारों से वार्ता करते हुए ओपी उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से माल रोड का सौंदर्यीकरण और डामरीकरण कराया गया था, लेकिन विभागीय इंजीनियरों की लापरवाही के चलते आज माल रोड की हालत फिर बदतर हो गई है। उन्होंने कहा कि बरसात शुरू होते ही करीब दो किलोमीटर लंबी माल रोड पर कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन रही है, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। सड़क किनारे बनी नालियां मलबे और गंदगी से पटी पड़ी हैं, जबकि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है।ओपी उनियाल ने मोतीलाल नेहरू मार्ग की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से हुए डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता इतनी खराब रही कि छह महीने के भीतर ही सड़क जगह-जगह टूट गई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब यह समझना मुश्किल है कि “सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क।” उन्होंने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि खराब निर्माण कार्यों से सरकार और जनप्रतिनिधियों की छवि भी प्रभावित हो रही है। पूर्व पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी देहरादून से मांग की कि माल रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग पर हुए निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सरकारी धन की रिकवरी की जाए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • स्थान। नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।
  • उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहन
  • निहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया, बाढ़ से राहत के लिए बनेगा डायवर्जन प्लान।

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!