GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

सरकारी जमीन पर ‘अवैध मजार’ का खेल बेनकाब

gvartanews by gvartanews
May 7, 2026
Reading Time: 1 min read
0
  • महापौर के औचक निरीक्षण में खुला लैंडजिहाद का राज
  • खेड़ा में घर पर बनाई गई अवैध मजार सील
  • भू-माफिया के खिलाफ अब ध्वस्तीकरण की तैयारी

रुद्रपुर। शहर में सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच गुरुवार को खेड़ा बस्ती में उस समय हड़कंप मच गया, जब महापौर विकास शर्मा प्रशासनिक अमले के साथ निरीक्षण करने पहुंचे और मौके पर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाए गए मकान के भीतर ही अवैध रूप से मजार बनाए जाने का मामला सामने आने पर प्रशासन भी हैरान रह गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महापौर ने तत्काल निर्माण को सीज करने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के निर्देश दे दिए।

RELATED POSTS

स्थान। नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।

उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहन

निहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया, बाढ़ से राहत के लिए बनेगा डायवर्जन प्लान।

महापौर विकास शर्मा गुरुवार को एडीएम पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे और नगर निगम व प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ खेड़ा बस्ती क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान नदी किनारे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत के आधार पर टीम चांद मस्जिद के पास पहुंची, जहां एक मकान को देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। जांच में सामने आया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान खड़ा किया गया था और घर के अंदर ही मजार भी बना दी गई थी।

मौके पर पूछताछ के दौरान पता चला कि संबंधित व्यक्ति ने अपने पिता के इंतकाल के बाद शव को घर के भीतर ही दफनाकर वहां मजार का स्वरूप दे दिया। इतना ही नहीं, आरोप यह भी सामने आया कि अतिक्रमणकारी ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर आसपास कई लोगों को प्लॉट भी बेचे हैं। मामले का खुलासा होते ही प्रशासनिक टीम ने मौके पर जांच शुरू कर दी और अवैध निर्माण को तत्काल प्रभाव से सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

महापौर विकास शर्मा ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर धार्मिक संरचना के नाम पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में अवैध अतिक्रमण और तथाकथित “लैंड जिहाद” के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में अब तक सैकड़ों अवैध मजारों पर कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग सरकारी जमीनों पर कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

महापौर ने कहा कि रुद्रपुर में ऐसी मानसिकता को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और जो भी व्यक्ति सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करेगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि धार्मिक आस्था की आड़ में सरकारी संपत्तियों पर कब्जा करने की कोशिशों को प्रशासन पूरी सख्ती से कुचलेगा।

वहीं एडीएम पंकज उपाध्याय ने भी मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराई जाएगी और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सीज की गई अवैध मजार को ध्वस्त करने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

स्थान। नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।

May 30, 2026
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहन

May 30, 2026
उत्तराखण्ड

निहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया, बाढ़ से राहत के लिए बनेगा डायवर्जन प्लान।

May 30, 2026
उत्तराखण्ड

सरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।

May 30, 2026
उत्तराखण्ड

गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएम

May 30, 2026
उत्तराखण्ड

जेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन

May 30, 2026
Next Post

मुख्यमंत्री की घोषणा को धरातल पर उतरने की कवायद शुरू

दो किश्तें बकाया होने पर फाइनेंस कंपनी पर वाहन कब्जाने का आरोप, कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शनरुद्रपुर। खेड़ा निवासी युवा व्यापारी इरफान अली ने चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इरफान अली के अनुसार उन्होंने लगभग दो वर्ष पूर्व कंपनी से डिजायर कार फाइनेंस करवाई थी। पिछले दिनों उनके बेटे को स्पाइनल कॉर्ड से संबंधित गंभीर बीमारी होने के कारण उपचार में करीब 15 लाख रुपये खर्च हो गए, जिससे आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई और वाहन की दो किश्तें समय पर जमा नहीं हो सकीं।आरोप है कि 3 मई को चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने हरिद्वार में वाहन को रोककर उसमें सवार यात्रियों को बीच रास्ते उतार दिया तथा गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद जब इरफान अली रुद्रपुर स्थित कंपनी कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता की, तो कंपनी कर्मचारियों द्वारा दूसरी गाड़ी, जिसे कंपनी ने नहीं रोका था, उसकी भी किश्तों का हिसाब जोड़ते हुए अतिरिक्त चार्ज लगाए जाने की बात कही गई।इरफान अली का कहना है कि उन्होंने बकाया दो किश्तें जमा करने की बात कही, लेकिन कंपनी प्रबंधन ने सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया। इसके विरोध में सोमवार को चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने ढोल बजाकर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की।मामले की गंभीरता को देखते हुए आवास विकास चौकी पुलिस एवं एलआईयू की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस प्रशासन द्वारा चोलामंडलम कंपनी के रीजनल मैनेजर शिवराज ब्रिज से फोन पर वार्ता कराई गई, जिसमें बुधवार सुबह मामले के निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इसके बाद धरना-प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया।धरना-प्रदर्शन में मोहन खेड़ा, संजय जुनेजा, सौरभ राज बेहड़, परवेज कुरेशी, उमर अली, मोनिका ढाली, मोहम्मद अशफाक अंसारी, रणजीत सिंह राणा, अनंत बिश्नोई, मारूफ, रेहान, ताहिर, हैरी पन्नू, समप्रीत ग्रोवर, गौरव कुमार, गोविंद सिंह, सरजू सिंह सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • स्थान। नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।
  • उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहन
  • निहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया, बाढ़ से राहत के लिए बनेगा डायवर्जन प्लान।

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!