विधायक कार्यालय में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा,
भगवान बुद्ध ने दिया शांति, करुणा और सेवा का संदेश- विधायक तिलक राज बेहड़
ध्यान, साधना एवं सेवा के प्रतीक भगवान गौतम बुद्ध की जयंती बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के कार्यालय पर एक भव्य एवं श्रद्धामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं ने बड़ी सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर विधायक बेहड़ ने एवं उपस्थित क्षेत्रवासियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान वातावरण “बुद्धं शरणं गच्छामि” के जयघोष से गूंज उठा।
सभी श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर बेहड़ ने कहा—”भगवान बुद्ध का जीवन हमें संयम, करुणा, अहिंसा और सेवा का मार्ग दिखाता है। उनके विचार आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। यदि हम उनके बताए मार्ग पर चलें तो समाज में व्याप्त हिंसा, द्वेष और असमानता को समाप्त कर सकते हैं। हमें आपसी भाईचारे, सद्भाव और मानवता के मूल्यों को अपनाकर एक सशक्त और समरस समाज का निर्माण करना चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश केवल एक धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग है। आज के समय में जब समाज कई चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे में बुद्ध के सिद्धांत हमें सही दिशा प्रदान करते हैं।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने भगवान बुद्ध के सिद्धांतों—शांति, करुणा, प्रेम एवं सेवा—को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान भन्ते चाऊ समाधि,भंते राजिन्द्र, द्वारा विधायक बेहड़ को स्मृति भेंट की गयी तथा भगवान बुद्ध जी का स्मरण किया गया
|
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन सिंधी संजीव चौधरी, राजेश प्रताप सिंह, किन्नू शुक्ला, ओमप्रकाश दुआ, गुरुचरण सिंह बब्बू,हरभजन सिंह, बनवारी फौजी, राम अवतार, वेद प्रकाश, हुलासी राम, रामदास, हीरालाल, सुनीता कश्यप, दिलीप सिंह बिष्ट, छोटेलाल कोहली संतोष ठाकुर अशोक मित्रा, देवी दास, मुकेश, दुर्गा प्रसाद, कमल, सीताराम, चंद्रपाल, भूपराम, राम प्रसाद,रजत गंगवार जीवन जोशी देवकीनंदन आदि लोग उपस्थित रहे







