GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

भावनाओं से भरा ऐतिहासिक क्षण-सीडीएस जनरल अनिल चौहान का पैतृक गांव ग्वाणा आगमन पर पूरे क्षेत्र से स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

gvartanews by gvartanews
April 18, 2026
Reading Time: 1 min read
0


श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड खिर्सू का छोटा सा गांव ग्वाणा आज इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज हो गया,जब देश के सर्वोच्च सैन्य अधिकारी सीडीएस जनरल अनिल चौहान अपने पैतृक गांव पहुंचे। यह सिर्फ एक आगमन नहीं था-यह अपनी जड़ों,अपनी मिट्टी और अपनी संस्कृति से गहरे जुड़ाव का जीवंत संदेश था। गांव की पगडंडियों से लेकर आंगनों तक उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। पारंपरिक ढोल-दमाऊं की गूंज,रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं,उत्साहित युवा और आशीर्वाद देती बुजुर्ग आंखें-हर दृश्य मानो देवभूमि की सांस्कृतिक आत्मा को जीवंत कर रहा था। जैसे ही जनरल चौहान गांव पहुंचे पूरा ग्वाणा जय हिन्द के नारों और आत्मीय स्वागत से गूंज उठा। ब्लाक प्रमुख खिर्सू अनिल भण्डारी ने पारंपरिक बुक्का और चारधाम से जुड़ा स्मृति चिन्ह भेंट कर जनरल चौहान का सम्मान किया। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं,बल्कि उस विचार का था जो अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है। इस ऐतिहासिक अवसर पर जिला पंचायत सदस्य भानु बिष्ट,पूर्व ब्लाक प्रमुख संपत सिंह रावत,ज्येष्ठ प्रमुख नीतिन रावत,सामाजिक कार्यकर्ता नितिन घिल्डियाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जनरल चौहान ने ग्रामीणों के साथ सहज संवाद कर यह साबित किया कि सच्चा नेतृत्व पद और प्रतिष्ठा से नहीं,बल्कि जमीन से जुड़ाव और लोगों के विश्वास से बनता है। सेना के सर्वोच्च पद पर आसीन होने के बावजूद उनकी सादगी और विनम्रता ने हर किसी का दिल जीत लिया। यह दौरा केवल पारिवारिक नहीं रहा-यह सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया। ग्वाणा की सादगी में आज भारत की असली ताकत झलकी और जनरल चौहान का यह आगमन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया। सांस्कृतिक झलक देवभूमि की परंपराओं के अनुसार ढोल-दमाऊं की थाप पर अतिथि का स्वागत केवल एक रस्म नहीं बल्कि सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक है। आज ग्वाणा में यह परंपरा अपने चरम पर दिखी-जहां हर घर,हर आंगन ने अपने गौरव पुत्र के स्वागत में दिल खोल दिया। जनप्रतिनिधियों की आवाज-ब्लाक प्रमुख खिर्सू अनिल भण्डारी ने कहा जनरल अनिल चौहान का गांव आगमन हमारे लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण है। उनका जीवन संघर्ष और उपलब्धियां युवाओं के लिए मार्गदर्शन हैं। जिला पंचायत सदस्य भानु बिष्ट ने कहां उत्तराखंड की मिट्टी ने हमेशा देश को वीर सपूत दिए हैं,जनरल चौहान उसी परंपरा के जीवंत उदाहरण हैं। पूर्व ब्लाक प्रमुख संपत सिंह रावत ने कहां कि यह दौरा बताता है कि कितनी भी ऊंचाई क्यों न मिल जाए,अपनी जड़ों से जुड़ाव ही असली पहचान होती है। जब देश का सेनानायक अपनी मिट्टी को नमन करता है,तो वह क्षण पूरे राष्ट्र का गौरव बन जाता है।

RELATED POSTS

अतिक्रमण पर सख्त वार-श्रीनगर में दुकानों के बाहर 2.5 फीट से ज्यादा कब्जे पर होगी सीधी कार्रवाई

आरक्षण और समानता पर श्रीनगर में 19 अप्रैल को होगी अहम गोष्ठी,राष्ट्रीय स्तर के वक्ता करेंगे संबोधन

मातृ सुरक्षा पर फोकस-पौड़ी में घर घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

अतिक्रमण पर सख्त वार-श्रीनगर में दुकानों के बाहर 2.5 फीट से ज्यादा कब्जे पर होगी सीधी कार्रवाई

April 18, 2026
उत्तराखण्ड

आरक्षण और समानता पर श्रीनगर में 19 अप्रैल को होगी अहम गोष्ठी,राष्ट्रीय स्तर के वक्ता करेंगे संबोधन

April 18, 2026
उत्तराखण्ड

मातृ सुरक्षा पर फोकस-पौड़ी में घर घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

April 18, 2026
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की लोकधुनों को नया मंच-एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में नरेंद्र संगीत सप्ताह में देशभर से जुटे कलाकार

April 18, 2026
उत्तराखण्ड

नारी शक्ति का हुंकार-श्रीनगर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जुटीं सैकड़ों महिलाएं,समर्थन में उठे सशक्त स्वर

April 18, 2026
उत्तराखण्ड

श्रीनगर ने खोया निर्भीक कलमकार-अमर उजाला के पत्रकार मनोज उनियाल का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

April 18, 2026
Next Post

अतिक्रमण पर सख्त वार-श्रीनगर में दुकानों के बाहर 2.5 फीट से ज्यादा कब्जे पर होगी सीधी कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • अतिक्रमण पर सख्त वार-श्रीनगर में दुकानों के बाहर 2.5 फीट से ज्यादा कब्जे पर होगी सीधी कार्रवाई
  • भावनाओं से भरा ऐतिहासिक क्षण-सीडीएस जनरल अनिल चौहान का पैतृक गांव ग्वाणा आगमन पर पूरे क्षेत्र से स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
  • आरक्षण और समानता पर श्रीनगर में 19 अप्रैल को होगी अहम गोष्ठी,राष्ट्रीय स्तर के वक्ता करेंगे संबोधन

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!