GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

शोध की नई दिशा-गढ़वाल विश्वविद्यालय में शोध पद्धति कार्यशाला के सातवें दिन ज्ञान और व्यवहार का संगम

gvartanews by gvartanews
April 9, 2026
Reading Time: 1 min read
0


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में शिक्षा विभाग एवं भौतिक विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) प्रायोजित शोध पद्धति कार्यशाला का सातवां दिन अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर शोधार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया,जिससे उनके शोध कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डॉ.अमरनाथ त्रिपाठी ने शोध के लिए मूलभूत सांख्यिकी एवं उन्नत सांख्यिकीय परीक्षण: एसपीएसएस के माध्यम से बहु-चर प्रतिगमन विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शोध में सांख्यिकीय विधियों की महत्ता को रेखांकित करते हुए एसपीएसएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से आंकड़ों के विश्लेषण की प्रक्रिया को सरल और स्पष्ट रूप में समझाया। यह सत्र प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ। द्वितीय सत्र में डॉ.त्रिपाठी ने बहु-चर प्रतिगमन के व्यावहारिक पहलुओं को उदाहरणों के माध्यम से समझाया। प्रतिभागियों को वास्तविक आंकड़ों के साथ अभ्यास कराया गया,जिससे उन्हें शोध में उपयोग होने वाली तकनीकों की गहन समझ प्राप्त हुई। तृतीय सत्र में प्रो.मोहन सिंह पंवार ने उत्तराखंड में जलवायु सहनशीलता विषय पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राज्य की जलवायु कार्य योजना के पुनः संशोधन,विकेंद्रीकृत शासन व्यवस्था,क्षमता निर्माण,जल स्रोतों के संरक्षण,वनाग्नि नियंत्रण,स्थानीय बीजों के संरक्षण,मौसम पूर्वानुमान प्रणाली की मजबूती,स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता तथा जलवायु वित्त जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर दिया। चतुर्थ सत्र में प्रो.आर.के.मैखुरी ने एथनोग्राफिक पद्धति विश्लेषण एवं समूह केंद्रित चर्चा विषय पर व्याख्यान देते हुए सामाजिक अनुसंधान की गहराई को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने एथनोग्राफिक पद्धति एवं समूह चर्चा की प्रक्रिया को सरल उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया,जिससे प्रतिभागियों को शोध के गुणात्मक पक्ष की बेहतर समझ मिली। पंचम सत्र में डॉ.हसीबुर रहमान ने सामाजिक विज्ञान अनुसंधान में गुणात्मक अध्ययन ताकत,कमजोरी,अवसर और चुनौतियां विश्लेषण,गुणात्मक मानचित्रण,सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन का व्यावहारिक प्रशिक्षण: क्षेत्र से नीति निर्माण तक विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया। यह सत्र पूरी तरह व्यवहारिक रहा,जिसमें प्रतिभागियों को शोध के क्षेत्रीय अनुभवों को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में मार्गदर्शन मिला। कार्यक्रम में प्रो.मोहन सिंह पंवार अध्यक्ष भूगोल विभाग,डॉ.विजय कांत पुरोहित निदेशक हिमालयी क्षेत्र योजना एवं नीति अनुसंधान केंद्र तथा अभियंता राजेंद्र प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति रही,जिन्होंने अपने अनुभवों से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। अंत में कार्यक्रम का समापन निदेशक डॉ.देवेंद्र सिंह एवं सह-कोर्स निदेशक डॉ.आलोक सागर गौतम द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन गढ़वाल विश्वविद्यालय के गौरव पुरोहित एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शोभित त्रिवेदी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। गढ़वाल विश्वविद्यालय में आयोजित यह शोध पद्धति कार्यशाला न केवल शोधार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन का मंच साबित हो रही है,बल्कि उन्हें आधुनिक शोध तकनीकों एवं व्यवहारिक अनुभव से भी समृद्ध कर रही है। इस प्रकार के आयोजन भविष्य में उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

RELATED POSTS

वीर पुरिया नैथानी स्मारक पहुंची जिलाधिकारी-प्रयासों को सराहा,विकास व स्वरोजगार पर जोर

सिडकुल में एस ओ जी ओर सितारगंज पुलिस के सयुंक्त ‘ऑपरेशन आर्म्स ब्रेक’ से बड़ा खुलासा: हथियारों का जखीरा पकड़कर टली संभावित बड़ी वारदात, आतंकी कनेक्शन की आशंका ने बढ़ाई सनसनी पूर्व में भी कई अपराधिक मुकदमे है दर्ज

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

वीर पुरिया नैथानी स्मारक पहुंची जिलाधिकारी-प्रयासों को सराहा,विकास व स्वरोजगार पर जोर

April 9, 2026
उत्तराखण्ड

सिडकुल में एस ओ जी ओर सितारगंज पुलिस के सयुंक्त ‘ऑपरेशन आर्म्स ब्रेक’ से बड़ा खुलासा: हथियारों का जखीरा पकड़कर टली संभावित बड़ी वारदात, आतंकी कनेक्शन की आशंका ने बढ़ाई सनसनी पूर्व में भी कई अपराधिक मुकदमे है दर्ज

April 9, 2026
उत्तराखण्ड

April 9, 2026
उत्तराखण्ड

April 9, 2026
उत्तराखण्ड

देवलगढ़ में आस्था का महासंगम-14 अप्रैल को भव्य बैसाखी मेला,मां गौरा झूला दर्शन के लिए उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

April 9, 2026
उत्तराखण्ड

रूद्रपुर । पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने आनंदखेड़ा नंबर एक में आयोजित श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने भक्तिमय वातावरण में संकीर्तन सुना और महामंत्र का जाप करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आयोजन समिति द्वारा पूर्व विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संकीर्तन महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों से आई कीर्तन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इसमें मानमुक्ति सम्प्रदाय, जय जगन्नाथ सम्प्रदाय, कृष्णदासी सम्प्रदाय, ब्रजेश्वरी सम्प्रदाय और गोपी कृष्ण सम्प्रदाय की मंडलियों ने भावपूर्ण कीर्तन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ठुकराल ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में शांति और भाईचारे का संदेश जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने संकीर्तन का आनंद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

April 9, 2026
Next Post

वीर पुरिया नैथानी स्मारक पहुंची जिलाधिकारी-प्रयासों को सराहा,विकास व स्वरोजगार पर जोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • वीर पुरिया नैथानी स्मारक पहुंची जिलाधिकारी-प्रयासों को सराहा,विकास व स्वरोजगार पर जोर
  • शोध की नई दिशा-गढ़वाल विश्वविद्यालय में शोध पद्धति कार्यशाला के सातवें दिन ज्ञान और व्यवहार का संगम
  • सिडकुल में एस ओ जी ओर सितारगंज पुलिस के सयुंक्त ‘ऑपरेशन आर्म्स ब्रेक’ से बड़ा खुलासा: हथियारों का जखीरा पकड़कर टली संभावित बड़ी वारदात, आतंकी कनेक्शन की आशंका ने बढ़ाई सनसनी पूर्व में भी कई अपराधिक मुकदमे है दर्ज

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!