GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

लीसा विदोहन से ग्रामीण आर्थिकी को मिलेगी मजबूती,वनाग्नि रोकथाम में भी मिलेगी प्रभावी सहायता

gvartanews by gvartanews
February 14, 2026
Reading Time: 1 min read
0


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। प्रभागीय वनाधिकारी,पौड़ी वन प्रभाग महातिम यादव की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में आगामी लीसा सत्र की तैयारियों को लेकर रेखीय विभागीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य मार्च माह से प्रारंभ होने वाले लीसा विदोहन सत्र की पूर्व तैयारियों की समीक्षा तथा विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करना रहा। प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि सभी उप-जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में वन पंचायतों के चुनाव समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने की आवश्यकता है,ताकि लीसा विदोहन कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके। उन्होंने कहा कि सिविल वन क्षेत्र एवं नाप क्षेत्र में वृक्ष गणना में राजस्व कार्मिकों का सहयोग आवश्यक है,जिससे लीसा निकासी की पारदर्शी एवं व्यवस्थित प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूहों,महिला मंगल दलों एवं ग्रामवासियों को लीसा विदोहन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। विशेष रूप से नाप क्षेत्र से लीसा विदोहन में संबंधित उपजिलाधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि यह पहल ग्रामीणों की आर्थिकी की रीढ़ साबित हो सकती है और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन का प्रभावी माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। लापता इकॉनमी को पुनर्जीवित करने की इस पहल में जन-जागरूकता और विभागीय सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि लीसा विदोहन में स्थानीय ग्रामीणों की निरंतर और सक्रिय भागीदारी वनाग्नि की रोकथाम में अत्यंत सहायक सिद्ध होंगी। बैठक में वर्ष 1976 से प्रचलित लीसा विदोहन नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। आगामी लीसा सत्र मार्च माह से प्रारंभ हो रहा है,इसी को दृष्टिगत रखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु यह बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक की एक महत्वपूर्ण जानकारी यह रही कि लीसा निकालने की पारंपरिक रील प्रणाली के साथ साथ अब बोर होल प्रणाली से भी लीसा निकाला जाएगा। इससे लीसा की गुणवत्ता बेहतर बनी रहेगी तथा चीड़ के पेड़ों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह प्रणाली पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी अधिक सुरक्षित मानी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसहभागिता के बिना किसी भी कार्ययोजना का सफल क्रियान्वयन संभव नहीं है,इस हेतु ग्राम स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल,संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी,परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय,परियोजना प्रबंधक रीप कुलदीप बिष्ट सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED POSTS

बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हों–डीएम

13 क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालयों की बदलेगी सुरत–डाॅ.धन सिंह रावत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के तत्वाधान में वाहन चालकों के नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हों–डीएम

February 14, 2026
उत्तराखण्ड

13 क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालयों की बदलेगी सुरत–डाॅ.धन सिंह रावत

February 14, 2026
उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के तत्वाधान में वाहन चालकों के नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

February 14, 2026
उत्तराखण्ड

श्रीनगर में स्वास्थ्य सुविधाओं का नया अध्याय-स्वीत वार्ड में नगर निगम के प्रथम शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ

February 12, 2026
उत्तराखण्ड

एनएचएम के तहत केन्द्र सरकार को भेजी जायेगी एक हजार करोड़ की पीआईपी

February 12, 2026
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने दी स्वास्थ्य सेवाओं को नयी धार-16 नोडल अस्पताल चिह्नित,एक्सरे,अल्ट्रासाउंड और एंबुलेंस सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार

February 12, 2026
Next Post

13 क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालयों की बदलेगी सुरत--डाॅ.धन सिंह रावत

बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हों--डीएम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores



DEWATOGEL


DEWATOGEL


Recent Posts

  • बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हों–डीएम
  • 13 क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालयों की बदलेगी सुरत–डाॅ.धन सिंह रावत
  • लीसा विदोहन से ग्रामीण आर्थिकी को मिलेगी मजबूती,वनाग्नि रोकथाम में भी मिलेगी प्रभावी सहायता

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!