GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

सहकारी संघों में तैनात होंगे प्रोफेशनल एमडी–डाॅ.धन सिंह रावत

gvartanews by gvartanews
February 11, 2026
Reading Time: 1 min read
0


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। सहकारिता विभाग के अंतर्गत विभिन्न सहकारी संघों के प्रभावी संचालन व पेशेवर प्रबंधन को प्रोफेशनल मैनेजिंग डायरेक्टर तैनात किये जायेंगे,ताकि सहकारी संघों को बाजार के अुनरूप प्रतिस्पर्धा के लिये तैयार किया जा सके। दून सहकारी बाजार व निबंधक कार्यालय के निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के साथ ही एआर व डीआर के डीपीसी प्रस्ताव राज्य लोक सेवा आयोग को भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिये। आधी-अधूरी तैयारियों के साथ बैठक में पहुंचे अधिकारियों को विभागीय मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने कड़ी फटकार लगाई और भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने की सख्त चेतावनी भी दी। सूबे के सहकारिता मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने आज देहरादून में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने दून सहकारी बाजार,निबंधक कार्यालय के निर्माण कार्यों में हो रही अनावश्यक देरी पर विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। आधी-अधूरी तैयारियों के साथ बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने इसे घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता बताया। उन्होंने भविष्य में अधिकारियों को भविष्य में पूरी तैयारी के साथ ही बैठक में आने के निर्देश दिये। डाॅ.रावत ने निबंधक सहकारिता को दून सहकारी बाजार व निबंधक कार्यालय के निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिये। विभागीय मंत्री ने सहकारी संघों यथा उत्तराखंड सहकारी संघ (यूसीएफ),उत्तराखंड सहकारी रेशम संघ,उत्तराखंड राज्य भण्डार निगम एवं उत्तराखंड आवास एवं निर्माण सहकारी संघ में कार्यकुशलता बढ़ाने व उन्हें बाजार की प्रतिस्पर्धी के अनुरूप तैयार करने को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने चारों सहकारी संघों में पेशेवर प्रबंधन के लिये प्रोफेशनल मैनेजिंग डायरेक्टर तैनात करने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिये। डाॅ.रावत ने बैठक में कृषि समिति रायवाला,एग्लो-इण्डियन सोसायटी,बीएचईएल हरिद्वार गृह निर्माण समिति एवं श्रीनगर में सहकारी विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे व विवाद को शीघ्र सुलझाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। इसके अलावा उन्होंने विभाग के अंतर्गत एआर व डीआर की पदोन्नति को डीपीसी प्रस्ताव शीघ्र राज्य लोक सेवा आयोग को भेजने,सहकारी बैंकों में विभिन्न पदों पर आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा को भारत सरकार के उपक्रम आईबीपीएस के माध्यम से कराने,पैक्स समितियों के सचिवों की नियमावली जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने तथा सहकारी संघों में नवीन शुल्क का निर्धारण करते हुये सदस्यता अभियान शुरू करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। बैठक में सचिव सहकारिता डाॅ.इकबाल अहमद,निबंधक सहकारिता डाॅ.मेहरबान सिंह बिष्ट,अपर निबंधक ईरा उप्रेती,संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल,एम.पी.त्रिपाठी,उप निबंधक रमिंद्री मंदरवाल,जिला सहायक निबंधक देहरादून बी.एस.मनराल,सुमन कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED POSTS

रुद्रपुर में बस के अंदर कंडक्टर की जेब से चोरी करता युवक पकड़ा गया, मारपीट के बाद बस से उतारा गयारुद्रपुर में एक बस के अंदर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक युवक कंडक्टर की जेब से पैसे चोरी करने की कोशिश कर रहा था। कंडक्टर को जब अपनी जेब में हरकत महसूस हुई तो उसने तुरंत युवक को पकड़ लिया। चोरी करते पकड़े जाने पर कंडक्टर गुस्से में आ गया और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। बस में मौजूद यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और लोग यह देखने लगे कि आखिर मामला क्या है।मारपीट के बाद युवक को बस से बाहर उतार दिया गया। घटना के चलते कुछ समय के लिए बस भी रुकी रही और माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में स्थिति सामान्य हुई और बस आगे के लिए रवाना हो गई। इस घटना की चर्चा यात्रियों के बीच काफी देर तक होती रही।

देवभूमि श्रीनगर में श्याम नाम की गूंज से गूंजेगा श्रीक्षेत्र-12 फरवरी को श्रीराम लीला मैदान में चतुर्थ श्री श्याम संकीर्तन फागुन महोत्सव

श्रीनगर में बजट संवाद बना महिला सशक्तिकरण का मंच-केंद्रीय बजट 2026-27 पर गहन मंथन,महिलाओं के उत्थान को बताया विकास की धुरी

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर में बस के अंदर कंडक्टर की जेब से चोरी करता युवक पकड़ा गया, मारपीट के बाद बस से उतारा गयारुद्रपुर में एक बस के अंदर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक युवक कंडक्टर की जेब से पैसे चोरी करने की कोशिश कर रहा था। कंडक्टर को जब अपनी जेब में हरकत महसूस हुई तो उसने तुरंत युवक को पकड़ लिया। चोरी करते पकड़े जाने पर कंडक्टर गुस्से में आ गया और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। बस में मौजूद यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और लोग यह देखने लगे कि आखिर मामला क्या है।मारपीट के बाद युवक को बस से बाहर उतार दिया गया। घटना के चलते कुछ समय के लिए बस भी रुकी रही और माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में स्थिति सामान्य हुई और बस आगे के लिए रवाना हो गई। इस घटना की चर्चा यात्रियों के बीच काफी देर तक होती रही।

February 11, 2026
उत्तराखण्ड

देवभूमि श्रीनगर में श्याम नाम की गूंज से गूंजेगा श्रीक्षेत्र-12 फरवरी को श्रीराम लीला मैदान में चतुर्थ श्री श्याम संकीर्तन फागुन महोत्सव

February 11, 2026
उत्तराखण्ड

श्रीनगर में बजट संवाद बना महिला सशक्तिकरण का मंच-केंद्रीय बजट 2026-27 पर गहन मंथन,महिलाओं के उत्थान को बताया विकास की धुरी

February 11, 2026
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के युवाओं को साहसिक खेलों से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल-भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा शिवपुरी ऋषिकेश में राफ्टिंग कोर्स का भव्य शुभारंभ

February 11, 2026
उत्तराखण्ड

ज्ञान की ज्योति से आलोकित होगा श्रीकोट-13 फरवरी को श्रीकोट-श्रीनगर में मां शारदा लाइब्रेरी का भव्य शुभ उद्घाटन

February 11, 2026
उत्तराखण्ड

एक दर्जन प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माण–डाॅ.धन सिंह रावत

February 11, 2026
Next Post

एक दर्जन प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माण--डाॅ.धन सिंह रावत

ज्ञान की ज्योति से आलोकित होगा श्रीकोट-13 फरवरी को श्रीकोट-श्रीनगर में मां शारदा लाइब्रेरी का भव्य शुभ उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores



DEWATOGEL


DEWATOGEL


Recent Posts

  • रुद्रपुर में बस के अंदर कंडक्टर की जेब से चोरी करता युवक पकड़ा गया, मारपीट के बाद बस से उतारा गयारुद्रपुर में एक बस के अंदर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक युवक कंडक्टर की जेब से पैसे चोरी करने की कोशिश कर रहा था। कंडक्टर को जब अपनी जेब में हरकत महसूस हुई तो उसने तुरंत युवक को पकड़ लिया। चोरी करते पकड़े जाने पर कंडक्टर गुस्से में आ गया और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। बस में मौजूद यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और लोग यह देखने लगे कि आखिर मामला क्या है।मारपीट के बाद युवक को बस से बाहर उतार दिया गया। घटना के चलते कुछ समय के लिए बस भी रुकी रही और माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में स्थिति सामान्य हुई और बस आगे के लिए रवाना हो गई। इस घटना की चर्चा यात्रियों के बीच काफी देर तक होती रही।
  • देवभूमि श्रीनगर में श्याम नाम की गूंज से गूंजेगा श्रीक्षेत्र-12 फरवरी को श्रीराम लीला मैदान में चतुर्थ श्री श्याम संकीर्तन फागुन महोत्सव
  • श्रीनगर में बजट संवाद बना महिला सशक्तिकरण का मंच-केंद्रीय बजट 2026-27 पर गहन मंथन,महिलाओं के उत्थान को बताया विकास की धुरी

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!