पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और विद्यायक् तिलक राज बेहड का ६९ वां जन्म दिन यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाया गया l इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने जहाँ श्री बेहड को बड़ी माला पहनाई, पगड़ी पहनाई बही ६९ गुब्बारे आकाश में उड़ाकर उन्हें जन्म दिन की बधाई दी, बही महा नगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने शॉल ओड़ाकर और केक काटकर श्री बेहड को जन्म दिन की बधाई दी l इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, सुमित राय, जाकिर रजा, उमा सरकार, दिनेश मोर्य, राकेश कोली, पी सी जोशी, ज्योति , बेबी, सरोज रानी, भूरी कोली, अनिल शर्मा, सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे l