GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

gvartanews by gvartanews
January 11, 2026
Reading Time: 1 min read
0

सोमनाथ स्वाभिमान दिवस – 2026 पर श्रीटपकेश्वर महादेव मंदिर, परिसर में भाजपा का भव्य आयोजन

RELATED POSTS

शैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलन

स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसला

एमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयाना

देहरादून।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026 के अंतर्गत सोमनाथ स्वाभिमान दिवस के अवसर पर आज देहरादून स्थित प्राचीन एवं पावन टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर द्वारा एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के सानिध्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, माननीय उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुसरण परिषद (दर्जा राज्यमंत्री) सुरेश भट्ट, कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर परिसर में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक जलाभिषेक, दीप प्रज्वलन एवं ऊँकार जप द्वारा किया गया। इसके पश्चात सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी महत्व पर विचार-विमर्श एवं बैठक का आयोजन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान दिवस भारत की सनातन संस्कृति, आत्मगौरव एवं राष्ट्र चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत की उस आत्मा का प्रतीक है, जिसे अनेक बार आघात पहुंचाए गए, किंतु जिसे कभी झुकाया नहीं जा सका।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के एक हजार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026’ मनाया जा रहा है, ताकि भावी पीढ़ियों को सनातन संस्कृति की अविरलता, जीवटता और संघर्षशीलता का संदेश दिया जा सके। इतिहास साक्षी है कि सोमनाथ मंदिर को बार-बार ध्वस्त किया गया, किंतु हर बार राष्ट्र की चेतना ने उसका पुनर्निर्माण किया। यह भारत की अटूट आस्था और स्वाभिमान की विजय का प्रतीक है।

श्री भट्ट ने कहा कि सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के दृढ़ संकल्प का परिणाम था, जिसने स्वतंत्र भारत को सांस्कृतिक आत्मविश्वास प्रदान किया। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत को पुनः वैश्विक मंच पर गौरव के साथ स्थापित कर रहा है।

Buy JNews
ADVERTISEMENT

देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान दिवस विशेष रूप से युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदैव से सनातन परंपराओं की रक्षा एवं प्रचार में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और टपकेश्वर महादेव जैसे पवित्र स्थल पर इस आयोजन का विशेष महत्व है।

राज्यमंत्री श्री सुरेश भट्ट ने कहा कि सोमनाथ मंदिर का इतिहास यह प्रमाणित करता है कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा अमर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना एवं सामाजिक एकता को और अधिक सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा देहरादून महानगर के मंडल अध्यक्ष, पार्षद, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अंत में सभी उपस्थितजनों ने सनातन संस्कृति की रक्षा, राष्ट्र की एकता एवं स्वाभिमान को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।

ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

शैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलन
उत्तराखण्ड

शैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलन

July 25, 2026
स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसला
उत्तराखण्ड

स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसला

July 25, 2026
एमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयाना
उत्तराखण्ड

एमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयाना

July 25, 2026
एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमान
उत्तराखण्ड

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमान

July 25, 2026
युवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहल
उत्तराखण्ड

युवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहल

July 25, 2026
पौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्ड

पौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग

July 25, 2026
Next Post

अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजनराजकीय चिकित्सालय एल० डी० भट्ट में नेत्र विभाग द्वारा आज मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिससे कार्यक्रम का विधिवत आरंभ हुआ।इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता आशीष गुप्ता एवं अजय अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सी०एम०एस० डॉ० दीक्षित, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ० गीतांजली तिवारी, वसुधैव कुटुंबकम के अध्यक्ष विकास जैन तथा प्रियांशु वंशल की गरिमामयी उपस्थिति रही।शिविर के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ० गीतांजली तिवारी द्वारा सफलतापूर्वक किए गए। चिकित्सकीय टीम द्वारा मरीजों की पूर्व जांच के उपरांत ऑपरेशन किए गए, जिससे मरीजों को बेहतर एवं सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया जा सका।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों को आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना रहा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • शैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलन
  • स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसला
  • एमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयाना

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!