GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

देवलगढ़ में जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान-बहुउद्देश्यीय शिविर में दिखी सहभागिता

gvartanews by gvartanews
December 24, 2025
Reading Time: 1 min read
0

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद की 115 न्याय पंचायतों में बहुउद्देश्यीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को विकासखंड खिर्सू की न्याय पंचायत देवलगढ़ में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने की। शिविर में कुल 276 लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में प्रभारी जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाए। बहुउद्देशीय शिविर के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। शिविर में कुल 30 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्रभारी जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। शिविर में अधिकतर शिकायतें जल संस्थान,विद्युत विभाग,लोक निर्माण विभाग और वन विभाग से रहीं। प्रभारी जिलाधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर जाकर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 18 दिसंबर से शुरू होकर आगामी 18 मार्च तक जनपद की सभी 115 न्याय पंचायतों में संचालित किया जाएगा,जिससे आमजन को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। शिविर में समाज कल्याण,स्वास्थ्य,पशुपालन, कृषि,आयुर्वेदिक एवं यूनानी,वन,होम्योपैथिक,उद्यान,खाद्य पूर्ति विभाग सहित कुल 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। सैनिक कल्याण विभाग ने सात पूर्व सैनिकों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उद्यान विभाग द्वारा 10 लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा तीन लोगों को यंत्र वितरण और 10 लाभार्थियों को कीटनाशक व खाद वितरित की गयी। आयुर्वेदिक विभाग ने 80 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर 68 को दवाइयां वितरित कीं। बाल विकास विभाग ने दो लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट,दो गोद भराई और दो अन्नप्राशन कराए तथा 15 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। पशुपालन विभाग द्वारा 9 पशुपालकों को पशुओं की दवाइयां दी और 13 लोगों को विभागीय योजनाओं से अवगत कराया गया। कृषि विभाग ने 12 लाभार्थियों को कृषि यंत्र तथा 4 को कृषि से संबंधित दवाइयां वितरित कीं। राजस्व विभाग ने मौके पर ही 4 शिकायतों का निस्तारण किया। रेशम विभाग द्वारा 12 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई,जबकि स्वास्थ्य विभाग ने 27 लोगों को दवाइयां वितरित की। होम्योपैथिक विभाग ने 48 लोगों को सामान्य बीमारियों के संबंध में परामर्श दिया। शिविर के नोडल अधिकारी एवं समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि शिविर में कुल 30 शिकायतें दर्ज की गयी,जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया है। शेष शिकायतें निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित की गयी हैं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख खिर्सू अनिल भंडारी,ज्येष्ठ प्रमुख नितिन रावत ग्राम प्रधान देवलगढ़ सुमन देवी,उपजिलाधिकारी नूपुर वर्मा,जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल,मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा,सहायक निदेशक दुग्ध नरेंद्र लाल,तहसीलदार दीपक भंडारी,सहायक समाज कल्याण अधिकारी पंकज मैंदोली,सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी सत्यपाल सिंह रावत,सहायक निबंधक सहकारिता पान सिंह राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

RELATED POSTS

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आईटीआई कोतवाली पुलिस व एसओजी काशीपुर की संयुक्त कार्रवाईकाशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जिले में अपराधियों और गिरोहबंद तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मार्च 2026 को थाना आईटीआई में एफआईआर संख्या 71/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एक गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस पहले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी है, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।इसी क्रम में मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त विमल कुमार पुत्र महिपाल सिंह (32 वर्ष) निवासी ग्राम जलालपुर खालसा, थाना डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद को 13 मार्च 2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते है खेलः विकास शर्मा

पंतनगर। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उनका स्वागत किया और किच्छा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति देने पर धन्यवाद पत्र सौंपकर आभार व्यक्त किया।इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 13 अक्टूबर को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किच्छा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं, जिन पर अब वित्तीय स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि किच्छा नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक 8.5 किलोमीटर शेष भाग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 22 करोड़ रुपये, किच्छा-रुद्रपुर एनएच-74 से मलसा-कुरैया मार्ग के निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।इसके अलावा पंतनगर विश्वविद्यालय के अंबेडकर पार्क में भारत रत्न B. R. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने एवं पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए केएमवीएन को 45.88 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं किच्छा के पुराने टैक्सी स्टैंड पर भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका के सेनानियों की स्मृति में स्मारक निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को 51.51 लाख रुपये तथा किच्छा के बंडीया नमक फैक्ट्री पुल निर्माण के प्रथम चरण के लिए 8.58 लाख रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी की गई है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि इन सभी योजनाओं के धरातल पर उतरने से किच्छा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और यह योजनाएं क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किच्छा क्षेत्र से विशेष लगाव है और उनके नेतृत्व में किच्छा लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।पूर्व विधायक ने कहा कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए किच्छा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करती है।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

March 14, 2026

टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात

March 14, 2026
उत्तराखण्ड

March 14, 2026
उत्तराखण्ड

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

March 14, 2026
Next Post

देवलगढ़ में जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान-बहुउद्देश्यीय शिविर में दिखी सहभागिता

पत्रकार प्रेस परिषद खटीमा इकाई की महत्वपूर्ण बैठक संपन्नअनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं—अशोक गुलाटी खटीमा। पत्रकार प्रेस परिषद खटीमा इकाई की बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय सचिव, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी अशोक गुलाटी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। खटीमा पहुंचने पर पत्रकारों ने गुलाटी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार गोरख नाथ ने किया।बैठक में खटीमा इकाई के अध्यक्ष विकासशील ने नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की। सर्वसम्मति से हरप्रीत सिंह को महासचिव, अमित कुमार को सचिव, मनजीत सिंह को सह सचिव, अरविंद कुमार व नदीम हुसैन को उपाध्यक्ष, नितेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, मुकेश गुप्ता व सोनिया कुमारी को संरक्षक तथा ममता शील को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि अशोक गुलाटी ने वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार को जिला कार्यकारिणी में जिला सचिव नियुक्त करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों व सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है तथा अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।गुलाटी ने बताया कि 21 जनवरी 2026 को दिल्ली में दो दिवसीय पत्रकार महासम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई मंत्री, साधु-संत और लगभग एक हजार पत्रकार भाग लेंगे। साथ ही जनवरी से राहत कोष योजना और पत्रकारों के लिए टोल फ्री सुविधा शुरू किए जाने की जानकारी दी।बैठक में नानकमत्ता इकाई अध्यक्ष अनिल सागर, सितारगंज इकाई अध्यक्ष गुरदीप सिंह, क्राइम उत्तराखंड की संपादक रिंपी, टनकपुर से नवीन भट्ट, अरविंद कुमार, ममता शील सहित अन्य पत्रकारों ने विचार रखे। अंत में अध्यक्ष विकासशील ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

DEWATOGEL

DEWATOGEL

Recent Posts

  • गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आईटीआई कोतवाली पुलिस व एसओजी काशीपुर की संयुक्त कार्रवाईकाशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जिले में अपराधियों और गिरोहबंद तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मार्च 2026 को थाना आईटीआई में एफआईआर संख्या 71/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एक गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस पहले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी है, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।इसी क्रम में मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त विमल कुमार पुत्र महिपाल सिंह (32 वर्ष) निवासी ग्राम जलालपुर खालसा, थाना डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद को 13 मार्च 2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।
  • युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते है खेलः विकास शर्मा
  • पंतनगर। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उनका स्वागत किया और किच्छा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति देने पर धन्यवाद पत्र सौंपकर आभार व्यक्त किया।इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 13 अक्टूबर को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किच्छा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं, जिन पर अब वित्तीय स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि किच्छा नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक 8.5 किलोमीटर शेष भाग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 22 करोड़ रुपये, किच्छा-रुद्रपुर एनएच-74 से मलसा-कुरैया मार्ग के निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।इसके अलावा पंतनगर विश्वविद्यालय के अंबेडकर पार्क में भारत रत्न B. R. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने एवं पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए केएमवीएन को 45.88 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं किच्छा के पुराने टैक्सी स्टैंड पर भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका के सेनानियों की स्मृति में स्मारक निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को 51.51 लाख रुपये तथा किच्छा के बंडीया नमक फैक्ट्री पुल निर्माण के प्रथम चरण के लिए 8.58 लाख रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी की गई है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि इन सभी योजनाओं के धरातल पर उतरने से किच्छा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और यह योजनाएं क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किच्छा क्षेत्र से विशेष लगाव है और उनके नेतृत्व में किच्छा लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।पूर्व विधायक ने कहा कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए किच्छा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करती है।

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!