GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

किड्स वर्ल्ड विद्यालय का वार्षिक उत्सव सृजन भव्यता से संपन्न-सांस्कृतिक छटा,सृजनात्मक प्रतिभा और उत्साह से महका पूरा परिसर

gvartanews by gvartanews
December 6, 2025
Reading Time: 1 min read
0


श्रीनगर गढ़वाल। किड्स वर्ल्ड विद्यालय श्रीकोट गंगानाली श्रीनगर का बहुप्रतीक्षित वार्षिक उत्सव सृजन गुरुवार को अत्यंत हर्षोल्लास,रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सृजनात्मक उमंग के बीच भव्य रूप से आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर छात्रों की प्रतिभा,अभिभावकों के उत्साह और पारंपरिक-आधुनिक सांस्कृतिक रंगों के अनोखे संगम से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत संदेश प्रधान नाटक प्लास्टिक को ना कहें से हुई,जिसने पर्यावरण संरक्षण व मोबाइल फोन के संतुलित उपयोग का सार्थक संदेश देकर दर्शकों को प्रभावित किया। बच्चों की संवाद अदायगी और मंचीय प्रस्तुति ने इस नाटक को कार्यक्रम के प्रभावशाली आयोजनों में शामिल कर दिया। इसके बाद मंच पर पांडव नृत्य,लोकगीत,गढ़वाली प्रस्तुतियां और पहाड़ी संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साहपूर्ण माहौल ने पूरे परिसर को पर्व जैसा स्वरूप प्रदान कर दिया। उत्सव का सबसे मनमोहक आकर्षण रहा पारंपरिक फैशन शो,जिसमें विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों,आत्मविश्वास और सांस्कृतिक थीम ने फैशन शो को यादगार बना दिया। इसके बाद आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम में मनोरंजन और हंसी-खुशी का अनूठा रंग भरा। इसी क्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत योग-नृत्य ने शांति,स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश दिया,जिसने कार्यक्रम के आध्यात्मिक व मानसिक आयाम को और भी प्रभावशाली बना दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य रेखा रावत ने कहा वार्षिक उत्सव सृजन बच्चों की प्रतिभा,रचनात्मक सोच और सांस्कृतिक मूल्यों को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर है। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सिद्ध किया है कि वे किसी भी मंच को अपनी ऊर्जा,कला और आत्मविश्वास से रोशन कर सकते हैं। विद्यालय समिति की अध्यक्ष आशा रावत,पीटीए अध्यक्ष पंकज नौटियाल,पूर्व अध्यक्ष शंभू प्रसाद खंडूरी तथा सभी समिति सदस्यों ने संयुक्त बयान में कहा कि सृजन जैसे आयोजनों से बच्चों की कला और व्यक्तित्व दोनों का विकास होता है। यह प्रयास विद्यालय परिवार की प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट आयोजन क्षमता को दर्शाता है। कार्यक्रम के सफल संचालन में रूपा थपलियाल,अनिशा रावत और निर्मला झिंकवाण ने मंच संचालन का दायित्व कुशलतापूर्वक निभाया। वहीं आयोजन को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर प्रदीप जोशी,रेणुका कांडपाल,प्रियंका मलेठा,रंजना रावत,दीप्ति सेमवाल,सुनैना नेगी,प्रतिभा रावत,ज्योति गैरोला,सुमन कंडारी,केशव कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों,अभिभावकों,विद्यालय प्रबंध समिति और पीटीए सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया। वार्षिक उत्सव सृजन ने न केवल बच्चों की कला और सृजनात्मकता को एक भव्य मंच प्रदान किया,बल्कि विद्यालय परिसर में ऐसे अनगिनत यादगार क्षण रचे जिन्हें लंबे समय तक याद किया जाएगा।

RELATED POSTS

शैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलन

स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसला

एमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयाना

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

शैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलन
उत्तराखण्ड

शैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलन

July 25, 2026
स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसला
उत्तराखण्ड

स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसला

July 25, 2026
एमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयाना
उत्तराखण्ड

एमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयाना

July 25, 2026
एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमान
उत्तराखण्ड

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमान

July 25, 2026
युवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहल
उत्तराखण्ड

युवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहल

July 25, 2026
पौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्ड

पौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग

July 25, 2026
Next Post

आदमखोर बाघ-गुलदार का बढ़ता आतंक,पहाड़ में बेकाबू हालात मानव जीवन पर मंडराया गहरा खतरा--नमन चंदोला

दिव्य-भव्य स्वरूप में 6 दिसंबर को सजेगा बूंखाल मेला कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत करेंगे शुभारंभ,प्रीतम भरतवाण के जागरों से गूंज उठेगा पूरा क्षेत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • शैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलन
  • स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसला
  • एमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयाना

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!