भाजपा सरकार द्वारा तानाशाही पूर्ण तरीके से कर्मचारियों की हड़ताल पर “एस्मा एक्ट” लगाये जाने के विरोध में नैनीताल प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आहवान पर नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा धामी सरकार का मल्लीताल पंत पार्क में पूतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया। और नारेबाजी की इस दौरान नगर अध्यक्ष अनुपम कबाड़वाल का कहना था कि धामी सरकार एस्मा एक्ट लागू कर हिटलर शाही में उतर आई है जिसके फल स्वरुप कर्मचारी अपनी न्याय संगत मांग धरना प्रदर्शन के माध्यम से अपनी बात को सरकार तक नहीं पहुंचा पाएंगे। जो कर्मचारी के लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा हनन है और संवैधानिक अधिकार भी जिसके चलते कांग्रेस पार्टी सरकार के हिटलर शाही और अलोकतांत्रिक फरमान के खिलाफ कर्मचारी संगठनों के साथ हैं।








