GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उधमसिंह नगर

जिलाधिकारी ने शीत ऋतु में जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया,संबंधित विभागों को दिये निर्देश

gvartanews by gvartanews
November 21, 2025
Reading Time: 1 min read
0

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला प्रशासन ने शीत ऋतु में होने वाली शीतलहरी,पाला और बर्फबारी से जनजीवन को होने वाली परेशानियों को देखते हुए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाला गिरने से दुर्घटनाओं की सम्भावना और बर्फबारी के दौरान मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने जनपद की सभी तहसीलों एवं नगर निकायों को असहाय एवं बेसहारा व्यक्तियों के लिए प्रमुख सार्वजनिक स्थलों जैसे बस स्टेशन,चौराहों,पड़ावों आदि पर अलाव जलाने तथा निःशुल्क कंबल वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने इस संबंध में दैनिक जानकारी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को भेजने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि अलाव एवं कंबल वितरण की जियोटैग फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निकाय क्षेत्रों में स्थायी और अस्थायी रैन बसेरों में पेयजल,बिजली,बिस्तर,शौचालय और सफाई की संपूर्ण व्यवस्था रखने के साथ ही प्रत्येक निकाय को नोडल अधिकारी नियुक्त कर उनकी जानकारी नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी,तहसीलदार और नगर निकायों को कड़े निर्देश दिए कि शीतलहरी के दौरान व्यक्ति खुले स्थानों पर रात्रि न बिताएं। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को संवेदनशील एवं दूरस्थ क्षेत्रों में दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक अनिवार्य रूप से खाद्यान्न और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने जल संस्थान को पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि जनपद में आवश्यक मात्रा में जीवन रक्षक दवाओं का स्वास्थ्य केंद्रों व चिकित्सालयों में पर्याप्त भंडारण रखा जाए तथा आपातकालीन सेवाओं हेतु तैनात चिकित्सकों की अद्यतन सूची नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध करायी जाय। साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग को पाला प्रभावित मार्गों पर नियमित चूना और नमक का छिड़काव करने तथा बर्फबारी के दौरान अवरुद्ध सड़कों को सुचारू रखने के लिए पर्याप्त संख्या में जेसीबी मशीनें तैनात करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही संबंधित अभियंता और ऑपरेटरों की सूची भी नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने बर्फबारी के दौरान पर्यटक स्थलों में फंसे यात्रियों की सहायता के लिए जिला पर्यटन अधिकारी एवं संबंधित उप जिलाधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। वहीं होटल,होमस्टे और पर्यटक आवास गृह संचालकों को निर्देश दिए कि वे किसी भी स्थिति में अतिरिक्त किराया न लें तथा अपने प्रतिष्ठानों में दर सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। वहीं उन्होंने नगर निकायों को अपने क्षेत्र में निराश्रित गौवंश के लिए गौशालाओं में सुरक्षित आश्रय,अलाव और चारे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

RELATED POSTS

ग्रीन पार्क सोसायटी में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ,बड़ी संख्या में जुटे निवासी

गंगापुर रोड पर 240 स्ट्रीट लाइटों की सौगात,दूधिया रोशनी से जगमगाया मार्ग

पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र चौधरी जी के स्थानांतरण पर ऊधम सिंह नगर पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उधमसिंह नगर

ग्रीन पार्क सोसायटी में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ,बड़ी संख्या में जुटे निवासी

June 11, 2026
उधमसिंह नगर

गंगापुर रोड पर 240 स्ट्रीट लाइटों की सौगात,दूधिया रोशनी से जगमगाया मार्ग

June 11, 2026
उधमसिंह नगर

पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र चौधरी जी के स्थानांतरण पर ऊधम सिंह नगर पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई

June 10, 2026
उधमसिंह नगर

विश्व पर्यावरण दिवस पर कला प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

June 7, 2026
उधमसिंह नगर

May 15, 2026
उधमसिंह नगर

जेसीज में ‘1 मिलियन फाउंडर्स-इनोवेशन इन एक्शन’ पर प्रेरणादायक सत्र आयोजितविकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप छात्रों को उद्यमिता और नवाचार के लिए किया प्रेरित

May 15, 2026
Next Post

कानून-व्यवस्था पर पैनी नजर-एसएसपी सर्वेश पंवार ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में दी सख्त हिदायतें

किसान सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष पूजा एवं उपाध्यक्ष फरहा नाज निर्विरोध निर्वाचित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores

404 Not Found

404 Not Found



nginx



Recent Posts

  • रोजगारपरक शिक्षा और मजबूत अधोसंरचना से होगा विश्वविद्यालय का विकास–कुलपति
  • मसूरी मॉल रोड पर गिरा विशाल पेड़, अग्निशमन दल ने त्वरित कार्रवाई कर टाला बड़ा हादसा पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब झूलाघर स्थित इलाहाबाद बैंक के समीप मॉल रोड पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया। घटना के चलते कुछ देर के लिए मार्ग अवरुद्ध हो गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और पेड़ को काटकर मार्ग से हटाते हुए यातायात सुचारू कर दिया। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र मसूरी को शनिवार को सूचना मिली कि झूलाघर के निकट इलाहाबाद बैंक के पास मॉल रोड पर एक बड़ा पेड़ गिर गया है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि विशाल पेड़ मुख्य मार्ग पर गिरा हुआ था, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही थी और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। फायर यूनिट ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने दो वुडन कटरों की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे हिस्सों में काटा और उन्हें सड़क से हटाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को पूरी तरह साफ कर यातायात के लिए खोल दिया गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय वहां कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। राहत एवं बचाव अभियान में चालक महेंद्र सिंह, फायरमैन शुभाष सिंह, नितिन सिंह और रोहित रावत शामिल रहे।
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय योग संस्थान, रुद्रपुर जिला द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!