कालाढूंगी -(मुस्तज़र फारुकी) एआरटीओ हल्द्वानी द्वारा निगम के समीप मुख्य हाईवे पर चेकिंग अभियान को देख घबराए मालवाहक वाहनों ने भी जहां जगह मिली वहीं अपने वाहन खड़े कर दिए, जिससे जाम की समस्या और भी गंभीर हो गई।
RELATED POSTS
गुरुवार को वाहनों की चेकिंग के लिए लगाए गए नाके के कारण देहरादून हल्द्वानी हाईवे पर एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आरटीओ जितेंद्र ने अपनी टीम के साथ शहर से कुछ दूरी पर नाका लगाया, लेकिन इससे हाईवे पूरी तरह जाम हो गया और करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया।





