किच्छा –
12 हजार की रिश्वत लेते उद्यान विभाग का अधिकारी गिरफ्तार
किच्छा मे बिज़ीलेन्स की टीम द्वारा उद्यान विभाग के एक अधिकारी की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप।
किच्छा तहसील क्षेत्र के ग्राम गऊ घाट निवासी एक व्यक्ति ने 1064 पर फोन कर उससे उद्यान विभाग के एक अधिकारी द्वारा 16 आम के पेड़ो की कटाई की परमिशन देने की एवज मे उससे 12 हजार सुविधा शुल्क के रूप मे मांगे जाने की जानकारी बिज़ीलेन्स को दे गयी थी।
जिस पर बिज़ीलेन्स की टीम ने जाल बिछाते हुए किच्छा के नई मंडी स्थित उद्यान एवं खाद्य प्रसंसकरण विभाग उत्तराखंड के कार्यालय से ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डेय को 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ ले गयी है और आगे की कार्यवाही की जा रही है । बिज़ीलेन्स की इस कार्यवाही से जहाँ सरकारी विभागों मे हड़कंप मच गया।








