देहरादून,परम पूज्य महान श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज सेवा दल की आवश्यक बैठक मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई जिसमें श्री बालाजी जन्मोत्सव के पावन पर्व पर मंदिर में चल रहे कार्यक्रमों के विषय में आगे की रूपरेखा तय की गई
100 बार होगा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ
दिगंबर दिनेश पुरी जी ने अवगत करवाया कि शनिवार 04 अप्रैल 2026 को प्रातः मंदिर में श्री पंचमुखी सिंदुरिया हनुमान जी के सम्मुख 100 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ धर्म प्रकाशजागरण पार्टी द्वारा किया जाएगा जो सांय तक संपन्न होगा इसके पश्चात आरती होगी और भक्तजनों को मिष्ठान का प्रसाद वितरित किया जाएगा
विशाल भंडारा
रविवार 05 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:00 बजे से मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों भक्त जन प्रसाद ग्रहण करेंगे
51 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह
सेवा दल द्वारा अवगत करवाया गया कि ऐसी कन्या जो आर्थिक रूप से संपन्न नहीं है लगभग 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह चौधरी फार्म हाउस जीएमएस रोड देहरादून में 19 जून 2026 को संपन्न होगा जिसकी जोरदार तैयारी मंदिर में चल रही है
बैठक में दिगंबर दिनेश पुरी जी नवीन गुप्ता विक्की गोयल रोहित अग्रवाल कपिल गुप्ता दीपक मित्तल एडवोकेट राजकुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।








