कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप
भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्रेया लाइफ साइंसेज कंपनी में एक बार फिर श्रमिकों ने हंगामा कर कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले महीने 6 फरवरी को भी न्यूनतम वेतन न मिलने को लेकर श्रमिकों ने कार्यबहिष्कार कर धरना दिया था, जिसे पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शांत कराया गया था।श्रमिकों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन अभी भी सरकार द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी नहीं दे रहा है। वहीं महिला श्रमिकों ने आरोप लगाया कि उन्हें दो बार से ज्यादा शौचालय जाने की अनुमति नहीं दी जाती और ठेकेदार द्वारा अनुचित व्यवहार भी किया जाता है।मामले को लेकर श्रमिक भगवानपुर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं कंपनी प्रबंधन ने आरोपों पर गोलमोल जवाब देते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया।








