विषय: 5वीं जिला स्तरीय महिला जु–जित्सू प्रतियोगिता हु इस संपन्न। जनपद की 143 बालिकाओं ने दिखाया दम।
प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिंदु खेड़ा खिलाड़ियों की टीम बनी चैंपियन, नालंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल किच्छा दूसरे व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फाजिलपुर महरौला तीसरा स्थान प्राप्त किया
रुद्रपुर, उधम सिंह नगर। जिला जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर (रजि) की ओर से श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला के हाल में आयोजित हुई 5वीं निःशुल्क जिला स्तरीय महिला जु–जित्सू प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, विशिष्ठ अतिथि पूर्व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा, जिला जु-जित्सू ऐसोसिएशन के महासचिव ऋषि पाल भारती, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, उपाध्यक्ष जॉनी हीराम तिग्गा ने किया।
जिला अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने आयोजको को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं व बालिकाओ को सशक्त बनाने के लिए जिला जु-जित्सू संघ द्वारा किया गया कार्य अत्यधिक सराहनीय है, एवं समाज में लड़कियों के लिये ये बहुत जरुरी है कि वो सशक्त, सुरक्षित और बेहतर माहौल प्राप्त करें। उन्हें जीवन की हर सच्चाई और कानूनी अधिकारों से अवगत होना चाहिये। महिलाओं के विकास के बिना देश और समाज का विकास अधूरा है।
प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए जिला जिला महासचिव ऋषि पाल भारती ने बताया कि इस प्रतियोगियों का मुख्य उद्देश्य समाज मे दिन प्रतिदिन बढ़ रही आपराधिक घटनाओ के प्रति सभी महिलाओं व बालिकाओ को सशक्त व जागरूक करना है, जिससे कि सभी बालिकाएं व महिलाएं आत्मरक्षा को सीखते हुए अपने जीवन में आत्मरक्षा को प्रथम स्थान देकर अपनी रक्षा कर सकें। एवं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बेटी के अंदर के डर को खत्म कर उन्हें ‘अपराजेय’ होने का विश्वास जगाता है। जिसके लिए जिला जु-जित्सू एसोसिएशन द्वारा प्रत्येक वर्ष नि:शुल्क जु–जित्सू खेल की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा, गदरपुर, काशीपुर, जसपुर से 143 बालिकाओ ने विभिन्न वर्गों की फाइटिंग स्पर्धा में जोहर दिखाते हुए पदक जीते। निर्णायक भूमिका में हिमा भट्ट, गंगा मेहरा, रूनू शर्मा, एवं क्षितिज सिंह, वंश बिष्ट एवं ऑफिशल भूमिका में प्रिया विश्वास, कंचन बसेरा, शिवानी, लोरी शामिल रहे।
और आगे भारती ने बताया कि प्रतियोगिता में सर्वाधिक पदक जीतने पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बिंदु खेड़ा के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 6 स्वर्ण, दो रजत एवं 12 कांस्य पदक सहित कुल 20 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं दूसरे स्थान पर नालंदा सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, किच्छा के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 4 रजत एवं 7 कांस्य पदक सहित 16 पदक जीतकर दूसरे, एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फाजलपुर महरौला रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 3 रजत एवं 3 कांस्य सहित कुल 10 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, उधम सिंह नगर डॉ अनिल शर्मा, उपाध्यक्ष जॉनी हीराम तिग्गा, वीके शर्मा ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, एवं पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर पुष्कृत किया। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजित होने पर जिला एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सिहान किशोर सिंह ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला एसोसिएशन की उपाध्यक्षा शोभा तिग्गा (खटीमा), कोच नरेंद्र सिंह (जसपुर) वसीम खान (काशीपुर), विक्रम सिंह (जसपुर), रूनू शर्मा (किच्छा), कचन बसेरा (नानकमत्ता), गुलशन कुमार (रूद्रपुर), कौशल्या गुप्ता, शिवम, मिनकू ठाकुर, जिला डीएसओ श्रीमती जानकी कार्की, श्रीमती सुभ्रा रावत, एजे बटसर, साधना बटसर, रघु रावत,शंकर सिंह बसेरा, चेतन धीर, शेखर सक्सेना सहित लोगों ने बधाई दी।
सब जूनियर बालिका वर्ग की फाइटिंग स्पर्धा में
अनाया जोशी, दोएल गुप्ता, कुविरा चौहान, सौजन्या, यशिका शर्मा, शिवनीय गोस्वामी ( नानकमत्ता), ज्योति सिंगवाल ने स्वर्ण पदक, हिमांशी, विनसी चपराना, नव्या, नैनिका कोराली, नमस्या मिश्रा, वैष्णवी ने रजत पदक, अनन्या गुप्ता, इशिका सिंह, वान्या राजपूत, ऋतिका भंडारी, अंशप्रीत, आराध्या सक्सेना, राशिका कन्नौजिया, एलिजा, पावरीत कौर, सहजप्रीतकौर ने कांस्य पदक जीते।
जूनियर बालिका वर्ग में रोशनी, एलिना, अंशिका शर्मा, तनु, तेजस्विनी नेगी, रिया मिश्रा, गुरप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक, निधि कुमारी, महिमा, नीलम, गौरिता भंडारी, श्रुति,स्वस्ति भट्ट, कोमल सागर ने रजत पदक, चांदनी शेख, काव्या, स्वाति प्रजापति, राधा, जयदीप कौर, ज्योति कौर, सिमरन कौर, रिया, संजना, राधिका, दिशा सागर, अलीशा अंसारी, खुशी ने कांस्य पदक जीते।
सीनियर महिला वर्ग में बबीता अधिकारी, सिखा सागर, अंशिका, स्नेहा राणा ने स्वर्ण पदक, सुनैना, दीप्ति, तनीषा, शिवानी ने रजत पदक, नेहा, बिना, अंशिका कुमारी, चंद्रिका ने कांस्य पदक जीते।








