GVarta News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper
No Result
View All Result
GVarta News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

पौड़ी पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी सर्वेश पंवार बोले-औपचारिकता नहीं,परिणाम चाहिए ऑपरेशन क्रैकडाउन से लेकर साइबर व नशा तस्करी पर जीरो टॉलरेंस

gvartanews by gvartanews
February 20, 2026
Reading Time: 1 min read
0


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार की अध्यक्षता में पुलिस लाइन पौड़ी में माह जनवरी की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अपराध नियंत्रण,सार्वजनिक सुरक्षा,साइबर अपराध,नशा उन्मूलन,महिला एवं बाल सुरक्षा,यातायात प्रबंधन और पुलिसिंग की गुणवत्ता पर व्यापक एवं तथ्याधारित समीक्षा की गई। गोष्ठी में समस्त राजपत्रित अधिकारी,क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। अपराध विश्लेषण के आधार पर थानावार प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए एसएसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिसिंग में अब केवल कार्रवाई नहीं,बल्कि परिणाम दिखाई देने चाहिए। एसएसपी पंवार ने लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण,गिरफ्तारी प्रतिशत में वृद्धि तथा गंभीर मामलों में पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल अपराधों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए प्रत्येक प्रकरण में तत्काल एफआईआर पंजीकरण और समयबद्ध विवेचना पर बल दिया गया। मुख्यालय स्तर से संचालित एक माह की विशेष ऑपरेशन क्रैकडाउन वेरिफिकेशन ड्राइव को लेकर एसएसपी ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक थाना प्रभारी स्वयं इसकी निगरानी करें और सत्यापन अभियान को पूरी गंभीरता व जवाबदेही के साथ संचालित करें। स्पष्ट किया गया कि यह अभियान केवल कागजी प्रक्रिया न बने,बल्कि अनुभवी पुलिसकर्मियों की सक्षम टीम बनाकर सघन एवं सुनियोजित सत्यापन कराया जाए,जिससे इसके ठोस परिणाम सामने आएं। जनपद में पूर्व में ज्वैलर्स,बैंक एवं बड़े प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी सत्यापन अभियान चलाया गया था। एसएसपी ने चेतावनी दी कि यदि किसी घटना के बाद संबंधित प्रतिष्ठान में सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं पाई जाती या तकनीकी कमी सामने आती है तो संबंधित थाना प्रभारी की जवाबदेही तय की जाएगी। निर्देशित किया गया कि किसी भी आपराधिक घटना पर संबंधित क्षेत्राधिकारी स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण करें और थाना/चौकी प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दें। उद्देश्य स्पष्ट है-गंभीर मामलों में त्वरित,पारदर्शी और प्रभावी जांच सुनिश्चित करना। नशा उन्मूलन अभियान को और धार एनडीपीएस मामलों में त्वरित व गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने,नशा तस्करों की डिजिटल प्रोफाइलिंग अद्यतन रखने तथा हिस्ट्रीशीटरों की सक्रिय निगरानी के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध ठोस व परिणाममुखी कार्रवाई होनी चाहिए। महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में लापरवाही पर सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया कि प्रत्येक मामले में तत्काल कार्रवाई हो। गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु सीसीटीवी विश्लेषण,सर्विलांस,सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और अन्य जनपदों से समन्वय को प्राथमिकता दी जाए। एएचटीयू और सीआईयू द्वारा गुमशुदा बालिकाओं की बरामदगी में किए गए अच्छे कार्य की सराहना करते हुए अन्य मामलों में भी इसी सक्रियता की अपेक्षा जताई गई। थानों में रखे माल के समयबद्ध और विधिसम्मत निस्तारण,एम-मालखाना पोर्टल पर अद्यतन प्रविष्टि तथा क्षेत्राधिकारी द्वारा साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जमीनी विवादों में पहले जांच,फिर वैधानिक कार्रवाई जमीनी विवादों में सीधे कार्रवाई करने के बजाय पहले क्षेत्राधिकारी स्तर पर विधिवत जांच कराने और तथ्य स्पष्ट होने के बाद ही कानूनी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। साइबर धोखाधड़ी पर तकनीकी और त्वरित कार्रवाई साइबर अपराधों में डिजिटल साक्ष्य संकलन,बैंक खातों की तत्काल फ्रीजिंग,आईपी/मोबाइल डिटेल्स की जांच और संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर पीड़ित की धनराशि सुरक्षित करने पर बल दिया गया। अभियुक्तों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। यातायात व्यवस्था सुदृढ़-ब्लैक स्पॉट पर अतिरिक्त बल ओवरस्पीडिंग,ड्रंक-एण्ड-ड्राइव,स्टंटबाजी,रॉन्ग साइड ड्राइविंग एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और स्कूल बसों व सार्वजनिक वाहनों की नियमित जांच पर भी जोर दिया गया। 21 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान जनवरी माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 पुलिस कार्मिकों को एसएसपी सर्वेश पंवार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे निष्ठा,ईमानदारी और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज ठाकुर,अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला,अभियोजन अधिकारी राजीव डोभाल,क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार,क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल,क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी तुषार बोरा,सीएफओ राजेंद्र खाती सहित समस्त थाना एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। एसएसपी पंवार का संदेश साफ था कि जनपद में कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा और प्रत्येक स्तर पर सक्रिय,रणनीतिक एवं उत्तरदायी पुलिसिंग सुनिश्चित की जाएगी।

RELATED POSTS

भारतीय ज्ञान परम्परा को प्रत्येक विषय से जोड़ना समय की आवश्यकता–डॉ.अमरजीत परिहार

छात्रावास में वित्तीय साक्षरता संग पूर्व छात्र मिलन-अनुभव,अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण का सशक्त संदेश

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
gvartanews

gvartanews

Related Posts

उत्तराखण्ड

भारतीय ज्ञान परम्परा को प्रत्येक विषय से जोड़ना समय की आवश्यकता–डॉ.अमरजीत परिहार

February 20, 2026
उत्तराखण्ड

February 20, 2026
उत्तराखण्ड

छात्रावास में वित्तीय साक्षरता संग पूर्व छात्र मिलन-अनुभव,अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण का सशक्त संदेश

February 20, 2026
उत्तराखण्ड

जनगणना कार्य में शत-प्रतिशत शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी–डीएम

February 20, 2026
उत्तराखण्ड

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ.रावत चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर की चर्चा

February 20, 2026
उत्तराखण्ड

February 20, 2026
Next Post

छात्रावास में वित्तीय साक्षरता संग पूर्व छात्र मिलन-अनुभव,अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण का सशक्त संदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weather Forecast

天気 予報 ホームページ 埋め込み weatherwidget.org

Panchang

Free Kundli Software
Powered by Astro-Vision
Live Cricket Scores



DEWATOGEL


DEWATOGEL


Recent Posts

  • भारतीय ज्ञान परम्परा को प्रत्येक विषय से जोड़ना समय की आवश्यकता–डॉ.अमरजीत परिहार
  • (no title)
  • छात्रावास में वित्तीय साक्षरता संग पूर्व छात्र मिलन-अनुभव,अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण का सशक्त संदेश

Categories

  • Viral videos
  • अपराध
  • अमरोहा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • काठगोदाम
  • कालाढूंगी
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • कुमाऊँ
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गाज़ियाबाद
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जसपुर
  • झांसी
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • नई दिल्ली
  • नानकमत्ता
  • नैनीताल
  • न्यूज
  • पंतनगर
  • पौड़ी
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • भवाली
  • भीमताल
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य
  • रानीखेत
  • रामनगर
  • रामपुर
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • रुड़की
  • रोज़गार/JOBS
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सितारगंज
  • सियासत
  • सीतापुर
  • हरिद्वार
  • हल्दुचौड़
  • हल्द्वानी
  • ज़रा हटके

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
  • Viral videos
  • अपराध
  • खेल
  • देश
  • बिजनेस
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • विदेश
  • E-Paper

© 2023 The Daily Bharat Express - All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!