सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आए सभासद व प्रतिनिधि
गदरपुर लाखो की सफाई की पोल खुलते ही पालिका प्रशासन के हाथ पांव फूल गए तो वही सोशल मीडिया पर सफाई कराते सभासदों व प्रतिनिधियों की फोटो भी अपलोड होने लगी।
ज्ञात हो गदरपुर पालिका के नए बोर्ड और पालिकाध्यक्ष से नगर वासियों को बहुत उम्मीदें थी लेकिन पालिकाध्यक्ष की बात हो या सभासदों की हर स्तर पर फेल होते नजर आ रहे है। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने सफाई व्यवस्था को लेकर लाखो का ठेका दिया था।जिस ठेके को इस बोर्ड ने भी कुछ समय के लिए समय अवधि बढ़ा दी लेकिन सफाई व्यवस्था पहले से ज्यादा चौपट हो गई है।जरा सी बरसात से नगर का कोई हिस्सा नही बचा जहाँ जलभराव ना हुआ हो।कही नालियां बंद मिली तो कही पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नही थी।ऐसे में पालिका की पोल खुल गई है जिस से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लाखों के ठेके की बंदरबाट किस तरीके से हो रही होगी। पालिकाध्यक्ष जेसीबी लेकर सफाई कराते नजर आ रहे है लेकिन समस्या का कोई समाधान नही है क्यों कि ये जलभराव नगर में पहली बार नही हुआ है हर साल बारिश के समय इस समस्या का सामना नगर वासियों को करना पड़ता है।पालिकाध्यक्ष को इस बात का पूर्व से ही पता था कि भविष्य में यह समस्या आएगी लेकिन समय रहते पालिकाध्यक्ष ने कोई ठोस कदम नही उठाया। इस से यह तो माना जा सकता है कि इन पांच सालों में नगर की जनता को उन्ही समस्याओं से होकर गुजरना होगा जिस समस्या से निजात पाने के लिए जनता ने नए पालिकाध्यक्ष को चुना है।
इनसेट
हर महीने पालिका कर रही लाखों खर्च सफाई व्यवस्था बदहाल
गदरपुर सफाई के नाम पर हर महीने लाखों रुपए खर्च करने वाली नगर पालिका के दावों की पोल पहली ही बरसात में खुल गई सफाई के नाम पर हो रही लीपा पोती में पालिका अध्यक्ष भी लाचार नजर आ रहे हैं पहली बरसात में पालिका अध्यक्ष को खुद नगर के वार्डों में जाकर पानी की निकासी करवानी पड़ रही है लोगों का कहना है कि लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्थाएं ठप पड़ी है पहले ही बरसात में नगर के कई वार्डों में पानी भर गया और गंदगी सड़कों पर बहने लगी

Leave a Reply