नगर के युवा समाजसेवी व कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी विशु ने पालिका की कार्य प्रणाली पर फिर सवालिया निशाना साधा।सिद्धार्थ भुसरी का कहना है पालिका प्रशासन द्वारा नगर को स्वच्छ बनाने के लिए कूड़ा सफाई नही बल्कि जनता की मेहनत भरी गाढ़ी कमाई को साफ किया जा रहा है।जनता से हाउस टैक्स से लेकर डोर टू डोर सफाई व्यवस्था के नाम पर लाखों रुपया पालिका ले रही है परंतु नगर में सफाई व्यवस्था बिल्कुल चौपट है।उन्होंने कहा पालिका के नए बोर्ड और पालिकाध्यक्ष से नगर की स्वच्छ व सुंदर तस्वीर की कल्पना की थी लेकिन आज जरा सी बरसात ने पालिका के अंदर चल रहे बन्दर बाट को दिखा दिया है की कैसे सफाई व्यवस्था के नाम पर लाखों रुपये की सफाई कैसे की जाती है।उन्होंने कहा पालिकाध्यक्ष की अदूरदर्शिता के कारण गूलरभोज रोड के व्यापारियों को नुकसान और जल भराव की समस्याओं को झेलना पड़ेगा।सिद्धार्थ भुसरी का कहना है उन्हें ऐसा लगता है कि पालिकाध्यक्ष आज भी अपनी चुनावी जीत के सदमे से नही उभर पाए है क्यों कि आज भी पालिकाध्यक्ष व पालिका प्रशासन आज भी सुप्त नजर आ रहा है ऐसे में नगर की जनता को अपनी सबसे बड़ी गलती का एहसास पल पल होता रहेगा।
Leave a Reply