भारत विकास परिषद द्वारा तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर का हुआ समापन


गदरपुर भारत विकास परिषद के सौजन्य से तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर मे आज तृतीय दिवस का बाल संस्कार शिविर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में लगाया गया जिसमें सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र शर्मा नेत्र चिकित्सक डॉ शिवम बाटला परिषद के अध्यक्ष राजीव ग्रोवर कोषाध्यक्ष डॉ विनीत अरोड़ा डॉ अरविंद धवन एवं महिला संयोजक भारत विकास परिषद अंजू भुडी ने संयुक्त रूप से किया

जिसमें मुख्य अतिथि नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर शिवम बतला द्वारा बालिकाओं को नेत्र संबंधी अनेक विषयों पर जानकारी दी और विशेष कर जो इस समय गर्मी का मौसम चल रहा है इस समय अनेकों आंखों की बीमारियां हो जाती हैं उनके उपचार और बचाव की भी सारी जानकारी दी

दंत चिकित्सा एवं परिषद के कोषाध्यक्ष डॉ विनीत अरोड़ा द्वारा बालिकाओं को दांतों से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया एवं किस तरीके से दांतों की देखभाल करनी चाहिए इस विषय पर मार्गदर्शन किया

परिषद के महामंत्री डॉ सोनू विश्वास ने गर्मी के मौसम में चल रहे डायरिया और लू के प्रकोप से किस तरीके से बचा जाए इस पर बालिकाओं को जानकारी दी
कार्यक्रम में परिषद द्वारा आए हुए सभी अतिथियों को इस प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम संयोजक श्रीमती अंजू भुडी ने बताया कि तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आज समापन हो गया है
उन्होंने तीनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ का धन्यवाद करते हुए यह उम्मीद रखी की परिषद के आने वाले कार्यक्रमों में भी सभी विद्यालयों का सहयोग मिलता रहेगा
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राजीव ग्रोवर महामंत्री डॉ सोनू विश्वास कोषाध्यक्ष डॉ विनीत अरोड़ा ज्योति ग्रोवर सतीश बत्रा मंजू नारंग महेश जोशी नंदकिशोर साधना सिंह साक्षी राणा खुशबू सनवाल डॉ अरविंद धवन उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


404 Not Found

404 Not Found



nginx



Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

error: Content is protected !!