मसूरी में हंगामेबाजों पर सख्त कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा


मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के साथ-साथ असामाजिक गतिविधियों में भी इजाफा देखा जा रहा है। इसे देखते हुए मसूरी पुलिस ने हड़दंगियों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ ऑपरेशन मर्यादा के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी ळें पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 03 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर तीन वहानो को सीज कर दिया है। इनमें से कई आरोपी नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए, जो न केवल खुद की बल्कि दूसरों की जान को भी जोखिम में डाल रहे थे। मसूरी थाना प्रभारी ने बताया कि मसूरी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त बढ़ा दी गई है। जो लोग शहर की शांति को भंग करने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चाहे वह सड़क पर हंगामा करना हो या शराब पीकर गाड़ी चलाना दृ किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने कई होटलों, बार और सार्वजनिक स्थलों पर भी छापेमारी कर नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी है। साथ ही, पर्यटकों से भी अपील की गई है कि वे शहर की गरिमा बनाए रखें और नियमों का पालन करें। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस मुहिम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे मसूरी में पर्यटक सीजन के दौरान शांति और व्यवस्था बनी रहेगी।
मसूरी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत लाइब्रेरी, गज्जी बैंड, कोल्हू खेत में वाहनों की सघन चेकिंग की गई जिसमें रेस ड्राइविंग ,ड्रंकन ड्राइविंग, यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। जिसमें 185 एमवी एक्ट में 3 वाहन सीज किये गए जिसमें वाहन एचआर26-एफए-2779 चालक संदीप कुमार पुत्र बलवंत सिंह निवासी ग्वालियर चूरू राजस्थान। वाहन यूपी20-बीपी-3690 चालक पंकज कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी दुर्गा बिहार नेहतोर बिजनौर और वाहन यूके07-टीसी-2475 चालक सोनू कुमार पुत्र किशोर लाल निवासी 206 खुड़बुड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


404 Not Found

404 Not Found



nginx



Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

error: Content is protected !!