पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सरकार जनता के द्वार कार्यकर्म के तहत विकास खण्ड पाबों के ग्राम पटोटी में एक जनसमस्याओं के समाधान हेतु शिविर का आयोजन कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी पाबों राम नरेश गुलेरिया की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा कुल 6 समस्याएं दर्ज कराई गईं,जिनमें से 4 समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष 2 समस्याओं को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याओं का त्वरित समाधान कर शासन-प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास सुदृढ़ करना है। स्थानीय नागरिकों द्वारा इस पहल की सराहना की गई एवं प्रशासन के प्रति सहयोगात्मक भावना व्यक्त की गई। शिविर में ग्राम्य विकास विभाग,उद्यान विभाग,पंचायती राज विभाग,शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply