गदरपुर
भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना सहित महामंत्री अनिल जेटली व अजय बाठला ने अलग अलग बूथ पर मन की बात को सुना।
भाजपा मंडल गदरपुर के समस्त बूथों पर मन की बात को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ भाजपाइयों ने देखा।विषय की पूरी जानकारी देते हुए भाजपा मंडल महामंत्री अनिल जेटली ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात के 122वें एपिसोड के माध्यम से पुनः देश को एक माला में पिरोने का कार्य किया है उन्होंने कहा मा0 प्रधानमंत्री द्वारा इस माह के आखरी रविवार को मन की बात को सम्बोधित कर ऑपरेशन सिंदूर पर बात की उन्होंने भारतीय सेना के पराक्रम को जमकर सराहा।साथ ही देश के कई मुद्दों पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश के हर नागरिक ने संकल्प लिया है कि आतंकवाद को खत्म करना है उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैनिक अभियान नहीं बल्कि बदलते भारत की तस्वीर है उन्होंने कहा जिस तरह हमारी सेनन ने सीमा पार कर आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया वह अद्भुत है ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया भर के आतंक के खिलाफ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है वहीं हमारे इंजीनियर टेक्नीशियन हर किसी का पसीना इस जीत में शामिल है उन्होंने देश की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा हाथों में तिरंगा लेकर देश की सेवा के प्रति वंदन अभिनंदन करने निकालना अपने आप में अद्भुत है हजारों लोग हाथ में तिरंगा लिए देश की सेवा का अभिनंदन करते नजर आए साथ ही कितने ही शहरों में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बनने के लिए भी बड़ी संख्या में युवक एकजुट हो गए उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर ने लोगों को इतना प्रभावित किया की उत्तर प्रदेश के कुशीनगर बिहार के कटिहार व अन्य कई शहरों में उसे समय जन्म लेने वाले बच्चों का नाम सिंदूर रखा गया यह अपने आप में देश की अखंडता को दर्शाता है। मंडल महामंत्री अनिल जेटली ने समस्त बूथ अध्यक्षों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसकी वजह से आज घर घर मे मन की बात को सुना और देखा जाता है।

Leave a Reply