महिला एवं सामाजिक जागरूकता कल्याण समिति व सरोज देवी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में पिछले 22 मई से लगातार महावारी स्वच्छता माह के रूप में मनाते आ रहे है। जिसके अंतर्गत जगह-जगह पर महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जा रहा है जिसके लिए जगह-जगह पर, मासिक धर्म स्वच्छता कैंपियन और रैलियां निकल जा रही हैं। और साथ-साथ में सेनेटरी नैपकिन वितरण का कार्य किया जा रहा है, जिसके कॉलोनीयों में, गांव-गांव में, स्कूल- कॉलेज में, झुग्गी- झोपड़ी में,ये यह जागरूकता डॉक्टर उषा नरेंद्र जैन वह उनकी टीम के प्रमुख सदस्य उपाध्यक्ष राधा सुभाष,कविता रावत, लीलावती अधिकारी, दुर्गावती, रूपा रानी,ममता नेगी, कविता अधिकारी, सुमन तिवारी, अनीता देवी श्वेता ठाकुर,सुधा जी के माध्यम से लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
टीम की अध्यक्ष डॉक्टर उषा नरेंद्र जैन का कहना है कि आज महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारियों लगातार बढ़ती जा रही है इसके लिए सही संसाधनों का यूज करना और जागरूकता बहुत जरूरी है।
इस टीम ने अभी तक 5000 से 7000 के बीच में कॉटन के सेनेटरी नैपकिन वितरित कर चुके हैं।
आने वाली 28 मई को इस टीम के माध्यम से विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के उपलक्ष में बहुत बड़े स्तर पर रैली का आयोजन फुटबॉल ग्राउंड ट्रांजिट कैंप से नगर निगम तक किया जा रहा है जिसमें यह सभी बहन-बेटियों को आमंत्रित कर रहे हैं।
Leave a Reply