श्रीनगर के मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मनाई जाएगी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती

श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी एवं समाजसेवी संस्थाएं,महिला मंगल दल की महिलाएं आदि के द्वारा संयुक्त रूप से अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक गणेश भट्ट ने बताया कि अहिल्याबाई ने राज्य को मजबूत करने के लिए अपने नेतृत्व में एक महिला सेना की स्थापना की,अहिल्याबाई ने महिलाओं को उनका उचित स्थान दिलाया,उन्होंने महिला शिक्षा,विधवा पुनर्विवाह को बढ़ावा दिया और सती प्रथा जैसी प्रथाओं का विरोध किया साथ ही भील,गोंड जनजातीय तथा निम्न जातियों का उत्थान किया। उन्होंने महेश्वरी और इंदौर को प्रमुख व्यापार केंद्र बनाया,माहेश्वरी बुनाई उद्योग को बढ़ावा दिया और माहेश्वरी साड़ियों को पूरे भारत में प्रसिद्ध बनाया तथा अब इसे भौगोलिक संकेतक जीआई टैग के साथ पंजीकृत किया गया है। यह कार्यक्रम सोमवार को श्रीनगर के मेडिकल कॉलेज में होगा। कार्यक्रम के संयोजक गणेश भट्ट ने बताया कि इस कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी,कार्यकर्ता,सामाजिक कार्यकर्ता और महिला मंगल दल की महिलाएं शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारियां बांटी गई हैं। कहा कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत,प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर और मीरा रतूड़ी मौजूद रहेंगे,कार्यक्रम का संचालन संजय घिल्डियाल करेंगे। श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और कार्यों को याद करना है। आज की बैठक में जिला संयोजक गणेश भट्ट,मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी,मंडल महामंत्री दिनेश पटवाल,पार्षद शंकर मणी मिश्रा,गुड्डी गैरोला,विजयलक्ष्मी रतूड़ी,पार्षद पंकज सती,मीना असवाल,उषा कंडारी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


404 Not Found

404 Not Found



nginx



Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

error: Content is protected !!