रुद्रपुर। DPS रुद्रपुर द्वारा आयोजित T-10 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन एक शानदार समापन समारोह के साथ हुआ, जिसमें 29 प्रतिष्ठित स्कूलों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला GRD इंटरनेशनल स्कूल, रुद्रपुर और द ऑक्सफोर्ड अकादमी के बीच खेला गया, जिसमें GRD ने 11 रनों से शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।इस अवसर पर DPS रुद्रपुर के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर, वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर, एवं प्रिंसिपल श्री चेतन चौहान ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को हार्दिक बधाई दी। चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने अपने संदेश में कहा कि, “खेल बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सहयोग की भावना का निर्माण करता है। ऐसे टूर्नामेंट छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं, साथ ही टीम वर्क, स्पोर्ट्समैनशिप और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। DPS रुद्रपुर हमेशा विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।”
Leave a Reply