नशा मुक्त देवभूमि-2025 अभियान के तहत पथरी पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए बरैली निवासी एक नशा तस्कर को धर दबोचा। आरोपी 308 ग्राम स्मैक के साथ गुर्जर बस्ती तिराहा फेरुपुर के पास गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह स्मैक बरैली के गुड्डु नामक व्यक्ति से खरीद कर हरिद्वार और देहरादून के बड़े कॉलेजों में बेचने वाला था। आरोपी पहले भी NDPS एक्ट में जेल जा चुका है।
बरामद स्मैक की कीमत करीब 60 लाख रुपये आँकी गई है।
पुलिस अब इस मामले में अन्य तस्करों और आपूर्तिकर्ताओं की भूमिका की भी जांच कर रही है।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल के आदेश पर हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी।
Leave a Reply