कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कैंची धाम में लगने वाले जाम व क़्वारब की पहाड़ी के आये दिन दरकने से आम जनता बहुत परेशान है, लोगों को आएदिन लगने वाले जाम से बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जाम से रानीखेत-अल्मोड़ा-जागेश्वर-कौसानी-बागेश्वर आदि पर्यटन स्थलों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। होटल-रेस्टोरेंट-होम स्टे सहित पर्यटन से जुड़े सभी कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। यह बात कांग्रेस प्रदेश ने अपने निवास में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जाम लगने से मरीजो को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार सोई हुई है, सरकार का काम सिर्फ धनराशि आवंटित करने नहीं है, धरातल पर काम भी होना चाहिए कहा अगर जल्द ही कैंची धाम से लगने वाले जाम के लिए वैकल्पिक मार्ग के लिए कोई ठोस विकल्प नही सोचा गया तो कांग्रेस पहले भवाली पर चक्का जाम करेगी उसके बाद कमिश्नर का घेराव करेगी उसके बाद भी अगर कोई हल नही निकला तो मुख्यमंत्री का भी घेराव करेगी।
श्री माहरा ने गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय को लेकर कहा कि, नई मशीनरी का उदघाटन केवल उदघाटन तक ही सीमित रह गया है, न तो मशीनों की चलाने के लिए विशेषज्ञ टेक्नीशियन है और न ही इन मशीनों का लाभ आम जनता को मिल पा रहा है। यह केवल सरकारी धन को ठिकाने लगाने का जरिया बना हुआ है उन्होंने कहा कि गनियाद्योली ड्रग फैक्ट्री से लाभ होने के बावजूद निजी हाथों में देने की बात हो रही है वहीं मोहान स्थित आईएमपीसीएल जैसी कंपनी का निजीकरण होना भी दुर्भाग्यपूर्ण है। अधिकांश स्कूलों में प्रधानाचार्य के पद खाली है।
प्रेस वार्ता में ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, हेमंत रौतेला, दीप उपाध्याय, प्रदीप रावत आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply