श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़़वाल के निर्देशन में जनपद पौड़ी गढ़वाल में वांछित अभियुक्त/गैर जमानती वारंट की गिरफ्तारी हेतु अभियान गतिमान है,जिनके द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में फरार अपराधियों,गैर जमानती वारंटियों व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त आदेश के अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा 2023 से फरार चल रहे वारंटी विपिन बल्लभ बहुगुणा,पुत्र बुद्धि बल्लभ बहुगुणा (उम्र-46 वर्ष),निवासी-डूंगरियो,मोहल्ला बेस अस्पताल श्रीकोट के पीछे,श्रीकोट गंगानाली श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़़वाल से अभियुक्त को श्रीकोट श्रीनगर क्षेत्र से दिनांक 23.05.2025 को समय 8.45 बजे श्रीकोट चौकी प्रभारी उप निरीक्षक के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त बार बार गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार घर से भागकर छिपने का प्रयास कर रहा था।
Leave a Reply