देहरादून,श्री महाकाल सेवा समिति ने दरबार साहिब के श्री महंत देवेंद्र दास महाराज जी के सानिध्य में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए भव्य स्वैच्छिक”रक्तदान शिविर” का आयोजन दिनांक -25 मई, दिन- रविवार को झंडा साहिब दरबार परिसर में किया जा रहा है, जो कि ऑपरेशन सिंदूर के शहीदो को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित होगी, समिति द्वारा आप सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर अपनी श्रद्धांजलि और भावनाओं व्यक्त करे, श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया कि इस बार सर्टिफिकेट के साथ रक्तदान दाताओं को पुरस्कार स्वरूप गौरैया के घोसले भी भेंट किए जाएंगे जो कि गौरैयां और पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत महत्वपूर्ण कदम है।
Leave a Reply