विगत दिवस् रुद्रपुर से मुस्लिम परिवार के अनेको लोग हज़ यात्रा के लिए रवाना हुए, रवाना होने से पूर्व उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रांतीय प्रवक्ता अनिल शर्मा ने भी हज़ पर जाने वाले यात्रियों का फूल माला पहनाकर और बुके प्रदान कर उनका भव्य स्वागत किया, इधर श्री शर्मा भूतबंगला निवासी अपने साथी शानु के आवास पर भी पहुंचे, जहाँ उन्होंने हज़ यात्रा पर जा रहे उनके परिजनों से मुलाकात की, और उनकी सुखद यात्रा की मंगल मय कामना की, इस अवसर पर विजय गुप्ता, शानू, हरपाल सिंह, दिलशाद, मोनिश खां, सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply