मसूरी भाजपा मंडल के तत्वाधान में अहिल्याबाई होल्कर की तीन सौवीं जयंती पर टिहरी बस स्टैण्ड व बारह कैंची क्षेत्र में महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन वितरित किये गये भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में मंडल की महिला सदस्यों ने टिहरी बस स्टैण्ड व बारह कैंची गरीब बस्तियों में जाकर महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया व महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन वितरित किए। रजत अग्रवाल ने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर की तीन सौवीं जयंती पर भाजपा मसूरी मंडल 31मई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं के कल्याण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई पहल की गईं। इस मौके पर कार्यक्रम संयोेजक जसोदा शर्मा, उप संयोेजक कमला थपलियाल, दर्शनी सेमवाल, सीता पंवार, अनीता धनाई सहित महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।
Leave a Reply