चमोला हुए हिमालयन श्री गौरव सम्मान से सम्मानित

श्रीनगर गढ़वाल। मोल्यार रिसोर्स फाउंडेशन नयी दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार केन्द्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के चौरास परिसर के सभागार में आयोजित हुआ। आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पर्यावरण संरक्षण,मानसून परिवर्तन,अग्नि से बनों की सुरक्षा,आस पास के वातावरण को कैसे स्वच्छ रखें आदि सम सामयिक विषयों पर विशद रुप से चर्चा परिचर्चा हुई। केन्द्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के कुलपति बतौर मुख्य अतिथि रहे। द्वितीय सत्र में उन दिव्य महाविभूतियों को जिन्होंने समाज में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्हें सम्मानित किया गया। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खंड खिर्सू के अंतर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज सुमाड़ी में वरिष्ठ हिन्दी अध्यापक के पद पर कार्यरत अखिलेश चन्द्र चमोला को केन्द्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के कुलपति प्रो.मनमोहन सिंह रौथाण के हाथों हिमालयन श्री गौरव सम्मान से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ। जिसमें अतिथियों द्वारा चमोला को सम्मानित करते हुए कहा कि अखिलेश चन्द्र चमोला इस तरह के सखशियत हैं जो उत्तराखंड से निरन्तर धर्म,साहित्य,पर्यावरण,प्रेरणा दायिनी प्रेरक प्रसंग,भावी पीढ़ी के सफल मार्ग दर्शन में अतुलनीय योगदान देते रहे हैं। 5000 से अधिक युवाओं को नशा न करने की प्रतिज्ञा दिलाने के साथ ही 28 वर्षों से ग्रामीण आंचलिक में अध्ययन उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को अपने निजी व्यय पर भव्य आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करने का कार्य करते रहते हैं। समाज में बेहतरीन कार्य करने वाले को भी प्रोत्साहित करके सम्मानित करते हैं। हिमालयन राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित होने पर माननीय कैबिनेट शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बधाई देते हुए कहा कि चमोला अपने अध्यापन कार्य करने के साथ ही आम जनमानस को नशे से दूर रहने की जो मुहिम चलाने के साथ सनातनी संस्कृति का व्यापक प्रचार-प्रसार करने में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। इस सम्मान से शिक्षक समुदाय के गौरव में श्री वृद्धि होती है। निस्संदेह चमोला बधाई के पात्र हैं। शारीरिक शिक्षा के शिक्षक विद मनीष कोठियाल ने कहा इस उपलब्धि से चमोला ने विकास खंड खिर्सू के गौरव में श्री बृद्वि की है। बताते चलें कि चमोला जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम कौशलपुर के मूल निवासी हैं। वर्तमान में गढ़वाल मण्डलीया नशा उन्मूलन नोडल अधिकारी के दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं। 500 से भी अधिक राष्ट्रीय सम्मानोपाधियो से भी सम्मानित हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


404 Not Found

404 Not Found



nginx



Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

error: Content is protected !!