राइका गोर्ती लस्या में राजेन्द्र सिंह सजवाण बने पीटीए अध्यक्ष

जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय इण्टर कालेज गोर्ती लस्या में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन कर राजेन्द्र सिंह सजवाण को पीटीए अध्यक्ष व विनोद राणा को एसएमसी अध्यक्ष चुना गया है। बुधवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज पंत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अभिभावकों ने विद्यालय भवन,छात्र अनुपस्थिति,परीक्षा परिणाम एवं विद्यालय संसाधनों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए हैं। बैठक में अभिभावकों ने सर्वसम्मति से राजेंद्र सिंह सजवान को अध्यक्ष व विनोद राणा एसएमसी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। पदेन प्रधानाचार्य को सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। बैठक में अभिभावकों ने विद्यालय पठन पाठन को ओर बेहतर ढंग से संचालित करने के शिक्षकों को भरपूर सहयोग करने का भरोसा दिलाया है। बैठक का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता बीरेंद्र सिंह नेगी ने किया है। इस अवसर पर सतीश चंद्र पांडे,नवीन कुमार,मीना भट्ट,गीता देवी,ओमप्रकाश भट्ट,शीशपाल सिंह,धर्मपाल सिंह रावत,मोर सिंह रावत,राम सिंह,हिम्मत सिंह बुटोला,संजना देवी,पूजा देवी,पुष्पा रावत आदि ने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


404 Not Found

404 Not Found



nginx



Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

error: Content is protected !!