यहां दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही के चलते लोग सुबह और शाम टहलने नहीं जा पा रहे हैं। उत्तरी हरिद्वार का एकमात्र वॉकिंग ट्रैक वाहनों और असामाजिक तत्वों की मौजूदगी के कारण बाधित हो रहा है। स्थानीय लोग इस ट्रैक पर दोनों और गेट लगाने और यहां नशा करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के लिए इस ट्रैक पर जाना दूभर हो गया है। यूपी सिंचाई विभाग और हरिद्वार प्रशासन को इस ट्रैक का सौंदर्यकरण कर व्यवस्था को सुधारना चाहिए।
Leave a Reply